आगरा। सिकंदरा में शनिवार रात चलती कार में आग लग गई। आग लगने पर उसमें सवार लोग उतरकर भागे और अपनी जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने को दमकलें बुलाई। जब तक दमकलें पहुंची। कार जलकर राख हो चुकी थी।
मथुरा से तीन-चार लोग एक कार में किसी काम से आगरा आए थे। रात को आठ बजे वह वापस मथुरा के लिए जा रहे थे। बाइपास पर उनकी गाड़ी के बोनट में से धुंआ निकलना शुरू हुआ। कार सवारों को लगा बाहर कोहरे की धुंध है। थोड़ी देर में कार में आग लग गई। कार में आग लगता देख सभी बाहर निकलकर भागे। दृश्य देख पीछे से आ रहे वाहन भी रुक गए। जाम और आग लगने की सूचना पर चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया अरुण भाटी मौके पर पहुंच गए। कार जलने के बाद ट्रेफिक को खुलवाया गया।
30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं
आगरा। एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम...











