• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो प्रोफेसर ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्र लिख कहा विवि में असंवैधानिक कार्य हो रहे

दो प्रोफेसर ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्र लिख कहा विवि में असंवैधानिक कार्य हो रहे

कुलपति को लिखे पत्र में चेतावनी दी है कि वह कार्रवाई करें नहीं तो कुलाधिपति और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे

January 7, 2023
in administration, Agra, Education, Uncategorized

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलपति के सामने प्रोफेसरों ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। यह मोर्चा पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के गलत कार्यों पर लीपापोती करने के प्रयासों के मामलों सिलसिले में  खोला गया है। प्रोफेसरों ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय में कई असंवैधानिक कार्य हो रहे हैं। इस संबंध में कई पत्र भी लिखे जा चुके हैं, लेकिन ना तो कोई कार्यवाही हुई ना ही कोई जवाब दिया गया है। अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें कुलाधिपति और मुख्यमंत्री को लिखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बता दें कि पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के द्वारा कई नियम विरुद्ध कार्य किए गए थे। एसटीएफ ने भी जांच में इनकी पुष्टि की है और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी है। पूर्व कुलपति के गलत कार्यों को गलत नहीं कहने पर  विश्वविद्यालय में विरोध शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक बीएचएमएस कोर्स का नियम विरुद्ध पुनर्मूल्यांकन करा गए थे। 19 नवंबर को हुई परीक्षा समिति में जब यह विषय आया था तो सभी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई थी। प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने कुलपति प्रोफेसर आशु रानी से कहा था कि बीएचएमएस का पुनर्मूल्यांकन गलत हुआ है। साथ ही मई-जून के बाद कई परीक्षा समिति हो गई हैं लेकिन अब नवंबर में यह प्रस्ताव क्यों लेकर आया जा रहा है। प्रो. प्रदीप श्रीधर ने पुनर्मूल्यांकन वाली पत्रावली भी देखने के लिए मांगी थी। जब उन्हें पत्रावली दिखाई गई थी तो उस पर प्रोफेसर अजय तनेजा और परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश के द्वारा जो प्रस्ताव दिया गया था उसमें डेट में कटिंग थी, जिसके चलते काफी विरोध हुआ था। सदस्यों ने कहा था कि एसटीएफ की जांच चल रही है और विश्वविद्यालय में गलत काम हो रहे हैं। सभी सदस्यों ने अनुमोदन देने से मना कर दिया था।  इधर परीक्षा समिति की जब मिनिट्स आई तो उसमें गोलमोल लिख दिया गया।  डेढ़ घंटे तक चली बहस का कोई जिक्र नहीं किया गया।

विशेष सूत्रों की मानें तो प्रोफेसर वीके सारस्वत व प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बीएचएमएस मामले में हुए खेल को लेकर पत्र के माध्यम से विरोध जताया है। साथ ही कार्यपरिषद में पूर्व वाले निदेशक बने रहेंगे।  यह प्रस्ताव पास हुआ था। पत्र जारी नहीं होने पर भी आपत्ति जताई है। प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर के द्वारा पूर्व में भी कई पत्र लिखकर कार्यवाही करने के साथ जवाब मांगा गया लेकिन कुलपति की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला है। इसके बाद प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर और प्रोफेसर वीके सारस्वत ने मिलकर एक कड़ा पत्र कुलपति को लिखा है। पत्र कुलपति सचिवालय में बम की तरह फूटा है। पत्र में लिखा है कि विश्वविद्यालय में कई असंवैधानिक कार्य हो रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में कई पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन ना तो कोई कार्यवाही हुई है ना ही आप की ओर से कोई जवाब दिया गया है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कुलाधिपति और मुख्यमंत्री को लिखने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की ही होगी।

 एसटीएफ को प्रत्यावेदन देने पर नाराज हुईं कुलपति

आगरा। सूत्रों की माने तो एक प्रोफेसर के द्वारा एसटीएफ को पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कई फर्जीवाड़े से साक्ष्यों सहित अवगत कराया गया था। सूत्रों की मानें तो कुलपति ने कुलसचिव के माध्यम से प्रोफेसर को पत्र जारी करा दिया कि उन्होंने किसकी अनुमति से एसटीएफ को प्रत्यावेदन दिया। यह पत्र जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की मानसिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं कि वह पूर्व कुलपति को बचाने के लिए किस तरीके से लगा हुआ है। एसटीएफ ने भी पत्र का संज्ञान ले लिया है। 

पुनर्मूल्यांकन की जगह चैलेंज इवेलुएशन होना था,  करीब एक करोड़ की वित्तीय हानि

आगरा। विश्वविद्यालय को पुनर्मूल्यांकन की जगह चैलेंज इवेलुएशन कराना था। चैलेंज इवेलुएशन में एक कॉपी के एवोल्यूशन कराने की फीस तीन हजार रुपये है। 1400 से 1500 छात्र पुनर्मूल्यांकन में पास कर दिए गए हैं।  अगर इनसे चैलेंज इवेलुएशन का आवेदन कराकर फीस ली जाती तो विश्वविद्यालय के कोष में करीब एक करोड रुपए बढ़ जाता, लेकिन पूर्व कुलपति की तानाशाही के चलते विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि हो गई। एक हैरान करने वाली बात यह भी है कि मुख्य रिजल्ट में केवल 22 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। पुनर्मूल्यांकन में 100 प्रतिशत पास कर दिए गए।

Previous Post

साइबर सेल ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले पकड़े

Next Post

किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

Related Posts

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

Next Post
किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला से दोस्ती करने के चक्कर में मारा गया सनी

December 3, 2021
उच्च शिक्षा मंत्री ने पायीं विश्वविद्यालय परीक्षा में गड़बड़ियाँ

उच्च शिक्षा मंत्री ने पायीं विश्वविद्यालय परीक्षा में गड़बड़ियाँ

August 26, 2023
स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाते थे

स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाते थे

March 23, 2024
वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

September 24, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.