• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर ब्याज पर पैसा लेकर घर के खर्चे चला रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर ब्याज पर पैसा लेकर घर के खर्चे चला रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी

कुलपति से कई बार कर चुके मांग लेकिन नहीं हो रही कोई सुनवाई

February 2, 2023
in administration, Agra, Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में बीते तीन महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है। इस वजह से कुछ के घर में  चूल्हे भी नहीं चल पा रहे। इससे ब्याज पर पैसा लेकर वह राशन खरीद रहे हैं।

विश्वविद्यालय में डेली बेसिस पर जो कर्मचारी कार्य करते थे, उनको दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से विश्वविद्यालय में रख लिया गया। इनकी संख्या करीब 180 है। अंतिम वेतन  अक्टूबर माह का मिला था। नवंबर दिसंबर और जनवरी माह का उन्हें वेतन नहीं मिला है। क्योंकि कंपनी का अनुबंध अक्टूबर माह में खत्म हो गया था। रोजाना के इन्हें कुशल और अकुशल  349, 280 रुपये मिलते हैं। इनका पूरा परिवार इसी पैसे पर निर्भर रहता है। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर कई परिवारों में खाने के लाले पड़ गए हैं। वह ब्याज पर पैसा लेकर घर का राशन ला रहे हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों को कोस रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों कहना है कि उन्होंने कुलपति से भी कई बार मांग की है लेकिन कुलपति उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहीं। 

छात्रों की भी नहीं हो रही सुनवाई

 विश्वविद्यालय जनवरी बीतने पर भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा सका है। ना ही अभी तक उसके द्वारा एजेंसी फाइनल की गई है। परीक्षाएं लेट होने से सत्र भी लेट हो गया है। छात्रों की समस्याओं की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मार्कशीट और डिग्री संबंधी सारा काम बंद पड़ा हुआ है। इससे छात्र भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कोस रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में विश्व विद्यालय के हालात बद से बदतर हो गए हैं।

सिर्फ केंद्र बनाने पर ध्यान

आगरा। सारे काम बेशक बंद पड़े हो लेकिन विश्वविद्यालय का असली फोकस केंद्र बनाने पर है। सूत्रों का कहना है कि इतनी जांच होने के बावजूद एक दागी को केंद्र बनाने का काम दिया गया है। दो प्रोफेसरों के द्वारा वसूली करने की भी चर्चाएं हैं। बता दें कि केंद्र बनाने में विश्वविद्यालय में जमकर भ्रष्टाचार होता है। एक ही मैनेजमेंट के कॉलेज आपस में केंद्र बना दिए हैं। इसके साथ ही जिस कॉलेज वाले को जहां अपना सेंटर डलवाना होता है, वह वहां अपना सेंटर डलवा लेता है चाहे वह 80 किलोमीटर दूर हो।

विश्वविद्यालय में कोई भी दो एक नहीं

विश्वविद्यालय में वर्तमान में शिक्षकों में आपसी तालमेल सही नहीं चल रहा है। पूर्व के एक अधिकारी के द्वारा उनमें ऐसी फूट डलवा दी गई है कि यहां कोई भी दो, एक नहीं है। पूर्व में जिस प्रकार शिक्षक एक दूसरे के सुख दुख में साथ देते थे या संवेदनाएं व्यक्त करते थे वह सब चीजें खत्म हो गई हैं। सभी एक दूसरे से कट रहे हैं। कई प्रोफेसर जो काम के लालच में कुलपति के इर्द-गिर्द घूमते थे उन्होंने भी जाना बंद कर दिया है। सिर्फ दो प्रोफेसर ही नजदीक बताए जा रहे हैं। 

Previous Post

हादसा-16: रात में जेसीबी ने गिराए मकान, सुबह निकाला सामान

Next Post

सदर तहसील से 10 लाख का बैग चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
सदर तहसील से 10 लाख का बैग चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

सदर तहसील से 10 लाख का बैग चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

September 27, 2025
आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

June 6, 2025
गौशाला में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

गौशाला में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

November 11, 2024
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

March 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.