आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले भूमाफिया चेतन जादौन की शनिवार को 9 करोड रुपए से ऊपर की संपत्ति कुर्क हुई है। चेतन पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चेतन जादौन कुख्यात अपराधी है। वर्ष 2005 से लेकर अब तक उस पर विभिन्न मामलों में 18 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 2019 में उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर उसका मकान, प्लॉट, दुकान सहित 6 संपत्ति कुर्क की गई है। संपत्ति कुर्की के दौरान सीओ हरीपर्वत मयंक तिवारी, इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही, इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम चंद पटेल आदि मौजूद रहे।












