• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा देहात में 12 में चार निकाय पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा

आगरा देहात में 12 में चार निकाय पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा

एत्मादपुर में सपा, अछनेरा में रालोद, फतेहपुरसीकरी में बीएससी, बाकी पर निर्दलीयों का कब्जा

May 13, 2023
in administration, Agra, Development, Politics

आगरा। देहात में 12 में सिर्फ चार निकाय भारतीय जनता पार्टी ने जीते हैं। अन्य जगहों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। एत्मादपुर में सपा, अछनेरा में रालोद, फतेहपुरसीकरी में बीएससी और अन्य जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो फतेहाबाद नगर पंचायत में बबीता शल्या, पिनाहट नगर पंचायत में रामरति, खेरागढ़ नगर पंचायत में सुधीर गर्ग, किरावली नगर पंचायत में प्रवीना सिंह ने जीत हासिल की है। इसके अलावा एत्मादपुर में समाजवादी पार्टी के सुरेश चंद्र कुशवाहा, शमसाबाद नगर पालिका से निर्दलीय ओम करण सिंह, अछनेरा नगर पालिका से रालोद की ओमवती, स्वामीबाग नगर पंचायत से निर्दलीय सतीश चौहान, दयालबाग नगर पंचायत से निर्विरोध गुरु प्यारी, जगनेर पंचायत से कुलदीप गर्ग, फतेहपुर सीकरी नगरपलिका से बहुजन समाज पार्टी की शबनम ने जीत हासिल की है। बाह से भी निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

  नगर पालिका परिषदों के परिणाम

बाह में बीजेपी को हराया : ​​​बाह नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिवाकर सिंह करीब 800 से अधिक वोटों से विजयी हो गए। भाजपा प्रत्याशी सुनील बाबू को उन्होंने हराया है। 

अछनेरा में रालोद को मिली जीत: अछनेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रालोद की ओमवती देवी ने भाजपा प्रत्याशी राधा देवी माहौर को 755 वोट से हरा दिया है। ओमवती को 4928 तथा राधा देवी को 4173 वोट प्राप्त हुए। ओमवती पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह की पत्नी हैं। सपा से उम्मीदवार तरुण, बसपा से संध्या देवी ने चुनाव लड़ा था। 

फतेहपुरसीकरी में बसपा जीती: फतेहपुरसीकरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी शबनम ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजन देइ को हराया है। सपा से गुड्डडो, निर्दलीय प्रत्याशी सुमन राजपूत, आप से अंजू यहां चुनाव लड़ीं। 

शमसाबाद में निर्दलीय की जीत: नगर पालिका परिषद शमसाबाद में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ओमकरण की जीत हुई है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी बृज मोहन राठौर को हराया है। पूरे मतगणना के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ओमकरण और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। आखिर में ओमकरण को फतेह हासिल हुई। यहां बसपा से महेश राठौर और 2 अन्य निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे थे। 

एत्मादपुर में सपा प्रत्याशी की जीत: नगर पालिका परिषद एत्मादपुर से अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कुशवाह 1085 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह बघेल चुनाव हारे। 

नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम

फतेहाबाद में भाजपा की जीत : नगर पंचायत फतेहाबाद में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी बबीता शल्या ने निर्दलीय प्रत्याशी संगीता यादव को हरा दिया है। संगीता के पति शैलेष पूर्व में फतेहाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पिछली बार सपा से चुनाव लड़ा था। इस बार अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा था। 

पिनाहट में खिला कमल: नगर पंचायत पिनाहट अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रामरती देवी ने 236 मतों से विजयी हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। 

खेरागढ़ में जीती भाजपा: नगर पंचायत खेरागढ़ में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गर्ग ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गर्ग को हराया है। 

स्वामी बाग निर्दलीय सतीश जीते: आगरा शहर में स्वामी बाग नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चौहान ने अपने प्रतिद्धंदी अनिल को हरा दिया है। सुबह से ही वह बढ़त बनाकर चल रहे थे। स्वामी बाग में कुल 1714 मतदाता हैं। यह पंचायत आगरा के शहरी क्षेत्र में आती है।

जगनेर में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीता चुनाव: नगर पंचायत जगनेर में निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप गर्ग ने चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी संजीव अग्रवाल को हराया है। निर्दलीय प्रत्याशी अमित उर्फ भोला उपाध्याय समेत सात प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। 

किरावली में भाजपा की जीत : नगर पंचायत किरावली से भाजपा की प्रवीना सिंह ने 1500 वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता इंदौलिया को हरा दिया। उन्होंने आखिरी चक्रों में प्रतिद्वंदी को काफी पीछे छोड़ दिया। हेमलता इंदौलिया पूर्व चेयरमैन जगदीश इंदौलिया की पुत्रवधू हैं। 

Previous Post

निगमों की सभी 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा

Next Post

नगर निगम के सदन में होगी भाजपा की बादशाहत

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
नगर निगम के सदन में होगी भाजपा की बादशाहत

नगर निगम के सदन में होगी भाजपा की बादशाहत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीकों से स्ट्रोक के इलाज में आया जबरदस्त सुधार

न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीकों से स्ट्रोक के इलाज में आया जबरदस्त सुधार

September 10, 2024
नकली नोट छापने वाले शातिर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

नकली नोट छापने वाले शातिर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

February 12, 2022
केमिकल फैक्ट्री में धमाके से दो की मौत

केमिकल फैक्ट्री में धमाके से दो की मौत

February 20, 2024
गैस गीजर के फटने से मकान की छत उड़ी

गैस गीजर के फटने से मकान की छत उड़ी

February 5, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.