आगरा। खंदौली के एक कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से नकल के लिए दस हजार रुपये मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई। छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने प्राचार्य को जेल भेज दिया है।
प्रताप सिंह महाविद्यालय सहित कई कॉलेजों का सेंटर लाल सिंह महाविद्यालय में डाला गया था। बुधवार को बीएससी की भौतिक विज्ञान की 11:00 से 2:00 बजे की पाली में परीक्षा थी। यहां पर प्रताप सिंह महाविद्यालय के छात्रों से नकल कराने के लिए दस-दस हजार रुपए मांगे गए। छात्रों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उनके साथ मारपीट की गई। मामला सुर्खियों में छाने के बाद पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को जेल भेज दिया है।











