आगरा। पुलिस अपर आयुक्त ने बुधवार को अछनेरा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में खलबली मची रही। पुलिस अपर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली, जिन्हें दूर करने के उन्होंने निर्देश दिए।
पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी बुधवार शाम को अछनेरा थाने में पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी रजिस्टर अधूरे मिले। जमानत सत्यापन रजिस्टर भी अधूरा था। किस व्यक्ति ने किस अपराधी की जमानत दी है उसमें इंद्राज नहीं किया गया था। पुलिस अपर आयुक्त ने लूटों से संबंधित भी जानकारी ली। जो लुटेरे विवेचनाओं में अभी बांछित हैं उन्हें क्यों नहीं पकड़ा गया है। यह उन्होंने थानाध्यक्ष से पूछा? इसके साथ ही गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है? यह जानकारी भी उन्होंने की। कितने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है? कितनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है? यह भी उन्होंने जानकारी की। एक लूट में कुछ भी बरामद नहीं होने पर उन्होंने विवेचक की पी करने के लिए कहा।












