आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 298 वीं जन्म जयंती के पावन पर्व पर आगरा हाईवे स्थित महावीर ढाबे पर 11 कुंडिय हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों की तादाद में लोगों ने मातेश्वरी का प्रसाद ग्रहण किया एवं उनके जीवन के बारे में जाना व समझा।
जयंती की पूरे जिले में धूम रही। लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली। पिनाहट में हुए कार्यक्रम का आयोजन रंजीत सिंह मंसानिया ने किया। वही कस्बा पिनाहट स्थित बघेल कॉलोनी में नवनिर्वाचित भाजपा चेयरमैन राम रती के नेतृत्व में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। इस अवसर पर चेयरमैन पति आजाद बाबू, कुलबीर सिंह बघेल, सुनील कुमार, प्रधान मोहर सिंह बघेल, अजय वर्मा, नीरज धनगर, ऋषि गुर्जर, श्याम बघेल, राकेश बघेल, योगेश बघेल, अवनीश बघेल, अतुल वर्मा, डा. राकेश, दिनेश वर्मा, मोहित बघेल, बलवीर बघेल, संजय बघेल आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर छलेसर स्थित महावीर ढाबे पर हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक महावीर सिंह बघेल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख नारखी ने माता रानी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सर्व समाज के लिए एक समानता से कार्य करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आगरा की समाज सेविका मधु बघेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत बघेल, सर्वेश बघेल, राकेश बघेल, धीरज बघेल, एडवोकेट हरिओम सिंह, एडवोकेट मुनेश बघेल, कोमल सिंह, श्यामवीर आदि उपस्थित रहे।











