आगरा। गुरुवार को शाहगंज क्षेत्र में एक मंदिर कब्जाने को लेकर हंगामा हो गया। मंदिर 45 साल पुराना बताया जा रहा है। कब्जा करने आए लोगों ने मंदिर का बाहर से ताला लगा दिया। इस वजह से अंदर पूजा कर रही महिलाएं और बच्चे करीब दो घंटे तक उसमें कैद रहे। सूचना पर ताला खुलवाने के लिए विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश भी मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख कर ताला खुलवा दिया गया।
नरीपुरा में 45 साल पुराना मंदिर है। गुरुवार को महिलाएं और बच्चे समेत कुछ लोग मंदिर के अंदर पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी पुलिस के साथ पहुंचे भू-माफिया ने मंदिर के बाहर से ताला लगा दिया। मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। लोगों ने मंदिर पर ताला लगाने पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश मौके पर पहुंच गए और ताला खुलवाने के लिए धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलावाया।











