• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

निगम प्रशासन की कथित लापरवाही के खिलाफ तीखा संदेश दिया

June 25, 2026
in administration, Agra, Development, Environment, Health

आगरा। लंगड़े की चौकी क्षेत्र के भाजपा पार्षद किशन नायक ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया। इस अनोखे विरोध के जरिए उन्होंने वर्षों से उपेक्षित पड़े नाले, सफाई व्यवस्था और नगर निगम प्रशासन की कथित लापरवाही के खिलाफ तीखा संदेश दिया। नाले पर केक काटने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा पार्षद किशन नायक ने बताया कि सुल्तानगंज की पुलिया से लंगड़े की चौकी होते हुए यह नाला जीवनी मंडी रोड के रास्ते यमुना तक जाता है। पहले यह एक केनाल थी, लेकिन अब पूरी तरह नाले में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से पार्षद हैं और इससे पहले भी भाजपा कार्यकर्ता रहते हुए इस नाले के निर्माण और सफाई की मांग लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले तत्कालीन विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग के समक्ष भी इस नाले के निर्माण की मांग रखी गई थी, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। पार्षद का आरोप है कि नाले की बदहाल स्थिति के कारण लंगड़े की चौकी क्षेत्र में दो बच्चों और एक किसान की मौत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एक बच्चे का आज तक कोई पता नहीं चल सका, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की संवेदनशीलता नहीं जागी। किशन नायक ने नगर निगम अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो नाले की सफाई कराने के लिए भी उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मेयर से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा फोन तक नहीं उठाते, जबकि संबंधित जेएसओ भी हाथ खड़े कर देते हैं।उन्होंने बताया कि पूरा नाला गाद और कचरे से अटा पड़ा है। वर्ष 2011 में अंतिम बार नाले की तलीझाड़ सफाई हुई थी। इसके बाद आज तक नाले की समुचित सफाई नहीं कराई गई, जिससे स्थिति लगातार भयावह होती चली गई। पार्षद ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। लगभग एक वर्ष पहले तत्कालीन नगर आयुक्त स्वयं क्षेत्र में आए थे और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हो सका।

Previous Post

70 करोड़ का फर्जी जीएसटी बिलिंग करने वाला रैकेट पुलिस ने दबोचा

Next Post

धान के भूसी के नीचे छिपी थी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
धान के भूसी के नीचे छिपी थी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

धान के भूसी के नीचे छिपी थी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बर्तन व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

बर्तन व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

March 4, 2023
एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जुआ खेलने की मना करने पर दलितों ने की हाथापाई, ठाकुरों ने कर दी फायरिंग

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जुआ खेलने की मना करने पर दलितों ने की हाथापाई, ठाकुरों ने कर दी फायरिंग

April 21, 2025
यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के लिए तैयार खड़ी महिला को पुलिस ने बचाया

यमुना ब्रिज से छलांग लगाने के लिए तैयार खड़ी महिला को पुलिस ने बचाया

October 27, 2024
हिंदू महासभा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी निकाली

हिंदू महासभा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी निकाली

January 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.