• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धान के भूसी के नीचे छिपी थी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

धान के भूसी के नीचे छिपी थी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

50 लाख की यह शराब पंजाब से झारखंड भेजी जा रही थी

June 25, 2026
in Agra, Crime

आगरा।  ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। यह धान के भूसे के नीचे छिपी हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला यह पंजाब से झारखंड भेजी जा रही थी। इसकी कीमत 50 लाख रुपये है।  कैंटर से 325 और ब्रेजा कार से 25 पेटी शराब मिली हैं।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक कैंटर और एक कार के जरिए भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ट्रांस यमुना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कैंटर से 325 पेटी और ब्रेजा कार से 25 पेटी शराब बरामद हुई। शराब की पेटियों को छिपाने के लिए उन पर धान की भूसी के बोरे रखे गए थे, ताकि पुलिस और अन्य एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद शराब पंजाब में निर्मित थी और उसे हरियाणा के सोनीपत से झारखंड भेजा जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह पूरी खेप शराब कारोबारी भूपेंद्र दहिया के निर्देश पर भेजी जा रही थी। वहीं दीपक नामक व्यक्ति पूरे नेटवर्क का संचालन और निगरानी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बभूतराम निवासी बाड़मेर (राजस्थान), अनिल कुमार निवासी पानीपत (हरियाणा) और जगदीप निवासी पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। बभूतराम कैंटर चालक बताया गया है, जबकि अन्य आरोपी सप्लाई चेन और समन्वय का काम देख रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्कर रास्ते भर मोबाइल कॉल और चैटिंग के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। नेटवर्क से जुड़े लोग शराब की खेप की लोकेशन और पुलिस गतिविधियों की जानकारी लगातार साझा करते थे, ताकि माल सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सके। अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह पंजाब से शराब लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से सप्लाई करता था। बरामद शराब, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी भूपेंद्र दहिया और दीपक निवासी खरखौदा, सोनीपत के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Previous Post

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

Next Post

सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी करने वाले शातिर चोर एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचे

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी करने वाले शातिर चोर एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचे

सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी करने वाले शातिर चोर एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

2 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा में कर सकती हैं जनसभा

January 25, 2022
माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें: आदित्यनाथ

माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें: आदित्यनाथ

April 22, 2024
धूमधाम से निकली क्रिकेटर दीपक चाहर की बारात, एक दूसरे के हुए दीपक और जया

धूमधाम से निकली क्रिकेटर दीपक चाहर की बारात, एक दूसरे के हुए दीपक और जया

June 1, 2022
6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल का कारावास

6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल का कारावास

November 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.