आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक सबमर्सिबल फैक्ट्री में चोरी करने वाले चोर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने उनसे चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है। जो चोर पकड़े गए हैं उनका आपराधिक इतिहास भी है।
चीनी का रोजा स्थित एक सबमर्सिबल की फैक्ट्री में 18 जून को चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। फैक्ट्री मालिक को बुधवार को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने घटना को गंभीरता से लिया और घटना के खुलासे के लिए लग गए। उन्होंने 12 घंटे के अंदर ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम महेंद्र, सुमित, जतिन, दीपक और ईशान हैं। महेंद्र के ऊपर 6, जतिन के ऊपर तीन, दीपक के ऊपर तीन, ईशान के ऊपर पांच मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन सबमर्सिबल पंप सेट, 18 सबमर्सिबल मोटर, 10 मोनोब्लॉक आदि सामान भी बरामद किया है। यह अपने पास चोरी के दौरान एक तमंचा भी रखते थे। पुलिस ने वह भी बरामद कर लिया है।










