• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय की नैक संबंधी तैयारियों से संतुष्ट नजर नहीं आया राजभवन, दोबारा बुलाया

विश्वविद्यालय की नैक संबंधी तैयारियों से संतुष्ट नजर नहीं आया राजभवन, दोबारा बुलाया

तीन शिक्षकों के नहीं जाने पर कुलाधिपति नाराज, ओएसडी बोले A++ की तैयारी करके आइए

June 6, 2023
in administration, Agra, Education

–गौरव प्रताप सिंह—

आगरा। नैक संबंधी तैयारियों को लेकर राजभवन में सोमवार को बैठक हुई। विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक जिन तैयारियों के साथ राजभवन में गए थे उनसे राजभवन असंतुष्ट नजर आया। राजभवन ने विश्वविद्यालय की कुलपति सहित पूरी टीम से बेहतर तरीके से तैयारी कर दोबारा राजभवन में आने के लिए कहा है। इसके साथ ही तीन शिक्षकों के नहीं उपस्थित होने पर नाराजगी भी जताई है।

बता दें कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से नैक का निरीक्षण नहीं हुआ है। जल्दी ही निरीक्षण होने की संभावना है। राजभवन ने विश्वविद्यालय के द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान कुलाधिपति स्वयं मौजूद रहीं। कुलाधिपति के ओएसडी ने विश्ववद्यालय की टीम से पूछा कि परीक्षा होने के बाद रिजल्ट कितने दिन में निकाला जाता है? इस पर जवाब दिया गया कि 21 दिन के अंदर रिजल्ट निकाल दिया जाता है। इस पर ओएसडी ने पूछा कि मान लीजिए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 5 को सेकंड की 10 को और थर्ड की 15 को खत्म हुई तो 21 दिन 5 तारीख से लगाए जाएंगे या 15 तारीख से। इस सवाल पर सन्नाटा छा गया। परीक्षा नियंत्रक भी कुछ नहीं बोल सके। कुलसचिव ने आगे आकर बात को संभालने की कोशिश की और बताया कि एवरेज सात दिन का है। इसके साथ ही कुलाधिपति और ओएसडी इस बात को लेकर भी नाराज हुए की विश्वविद्यालय सिर्फ तीन छात्रों का ही फीडबैक लेकर गया था। ओएसडी पंकज जानी ने कहा कि इतने बड़े विश्वविद्यालय में सिर्फ तीन छात्रों का ही फीडबैक आया है। क्या किसी छात्र की कोई समस्या नहीं है। दूसरी ओर रिसर्च को लेकर उन्होंने कई सवाल किए जिसका एक भी प्रोफेसर एक भी उत्तर नहीं दे सके, जिसके बाद राजभवन काफी नाराज हुआ। इस पर उन्हें बताया गया कि जो प्रोफेसर रिसर्च का काम देख रहीं हैं, वह आज आई नहीं हैं। इसके बाद यह पूछा गया कि कितने लोग इतनी गंभीर बैठक में नहीं आए हैं। इस पर तीन लोगों प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह, प्रोफेसर अर्चना कक्कड़, प्रोफेसर विनीता सिंह के नाम बताए गए। इनका नहीं आने का कारण पूछा गया तो बताया कि एक प्रोफेसर का बेटा विदेश से आया है वह उसे स्टेशन पर लेने गए हैं। दूसरे का कारण बताया गया कि उनका बेटा बीमार है। तीसरे का कारण बताया गया कि बीमार हैं। इस पर राजभवन काफी नाराज हुआ। कुलाधिपति ने ओएसडी से रिसर्च वाली कमेटी को अलग से बुलाने के लिए कहा है। इधर ओएसडी ने जब छात्रों का फीडबैक चेक किया तो एक छात्र के फीडबैक में लिखा हुआ था कि वह कोर्स रिवाइज चाहता है। ओएसडी ने इस पर विश्वविद्यालय अधिकारियों से पूछा कि आपने इसका क्या सलूशन किया? इस पर सदस्यों ने जो उत्तर दिया उससे वह संतुष्ट नजर नहीं आए। इसके बाद सदस्यों का चेहरा लटक गया। ओएसडी ने साफ-साफ कहा कि आप जो तैयारियां करके आए हैं। वह ए प्लस वाली हैं ए प्लस प्लस की तैयारियां करके दोबारा आइए। इसके साथ ही उन्होंने एक प्रोफ़ेसर से कहा कि जो गांव गोद ले रखे हैं उनमें जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाइए। ओएसडी ने उन्हें एक नोटबुक भी दी। ओएसडी ने कहा कि गांव में जाकर वहां सर्वे कीजिए। गांव में कुपोषित, गर्भवती महिलाओं को आपने क्या लाभ दिलाया है, इस नोटबुक में फोटो के साथ अंकित कीजिए। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव राज्यपाल सुधीर एम बोबडे़ भी मौजूद रहे।

Previous Post

रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी की सात गोलियां मारकर की हत्या

Next Post

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

February 6, 2026
बेटा नहीं होने पर सिपाही पति रोज देता है प्रताड़ना

बेटा नहीं होने पर सिपाही पति रोज देता है प्रताड़ना

November 21, 2023

चौधरी बाबूलाल, धर्मपाल सिंह और मधुसूदन शर्मा ने किया नामांकन

January 17, 2022
एत्मादपुर पुलिस ने नष्ट कराई 5600 लीटर शराब

एत्मादपुर पुलिस ने नष्ट कराई 5600 लीटर शराब

October 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.