• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान आंत काटी, मुकदमा

चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान आंत काटी, मुकदमा

चिकित्सक की लापरवाही से महिला की जान जाने से बची, दूसरे चिकित्सक ने किया सही

June 8, 2023
in Agra, Court, Health, Police

आगरा। शांति मांगलिक हॉस्पिटल की चिकित्सक और ऑपरेशन थिएटर में मौजूद स्टाफ के खिलाफ उपचार में लापरवाही बरतने पर गंभीर धाराओं में कोर्ट के आदेश पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

अविनाश सेंगर पुत्र गजेंद्र पाल सिंह निवासी जयपुरिया शमशाबाद रोड ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि 21 मई 2022 को सुबह 11:00 बजे वह अपनी पत्नी प्रियंका सेंगर को शांति मांगलिक हॉस्पिटल में दिखाने के लिए ले गए थे। चिकित्सक ने कहा कि स्थिति सामान्य है। इसके एक दिन बाद हम फिर हॉस्पिटल में जांच के लिए गए।  मेरी पत्नी की तबीयत खराब बताकर एडमिट कर लिया गया। इसके बाद चिकित्सक डॉ. अनुप्रिया सिंह ने पत्नी को कुछ दवाएं दी और इंजेक्शन लगाए, जिस कारण उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। दो दिन बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टर अनुप्रिया सिंह ने कहा कि शायद प्रियंका को दवा सूट नहीं कर रही है। इसलिए अल्ट्रासाउंड करा लेते हैं। 23 मई 2022 को प्रियंका का शांति मांगलिक हॉस्पिटल में ही अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड के बाद बताया गया कि लगभग साढ़े सात महीने के बच्चे हैं। थोड़ा दबा का गलत असर हो गया है। घबराने की कोई बात नहीं है। इधर प्रियंका को डॉक्टर अनुप्रिया सिंह के द्वारा दी गई दवाओं की वजह से अधिक बेचैनी और घबराहट होने लगी। 29 मई को चिकित्सक डॉक्टर अनुप्रिया सिंह ने कहा कि आज मेरी बच्ची का जन्मदिन है। मैं बाहर जा रही हूं। इसलिए आज ही जुड़वा बच्चों का ऑपरेशन करना होगा। इसके अलावा दवाओं के साइड इफेक्ट से गर्भ में बच्चों को परेशानी भी हो सकती है।  मैंने डॉक्टर अनुप्रिया सिंह के दबाव में ऑपरेशन करा दिया।  ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक से पत्नी की आंतों में ब्लेड लग गया  जिसको छुपाते हुए टांके लगाकर चिकित्सक ने कहा  कि प्रियंका सही है। बाद में प्रियंका की हालत बिगड़ने पर दूसरे चिकित्सक को दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि इनकी आंतों में इंफेक्शन फैल गया है। आतें कटी नहीं है। आपने जहां पर ऑपरेशन कराया था उनसे आंत में ब्लेड लग गया है। डॉक्टर लाजपत राय ने आंतों की सिलाई की। इधर इंफेक्शन की वजह से गॉलब्लेडर भी उन्हें निकालना पड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी पत्नी की जान भी जा सकती थी। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर ताजगंज थाने में डॉक्टर अनुप्रिया सिंह और ऑपरेशन थिएटर में मौजूद स्टाफ के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

Previous Post

युवती ने फ्लाइंग किस के विरोध में जड़ा थप्पड, आरोपी ने भी की पिटाई

Next Post

ग्रहक्लेश के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
ग्रहक्लेश के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्रहक्लेश के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

96 वर्षीय बुजुर्ग पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप

96 वर्षीय बुजुर्ग पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप

April 19, 2024
आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, एत्मादपुर में अर्धनग्न होकर जताया विरोध

आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, एत्मादपुर में अर्धनग्न होकर जताया विरोध

June 29, 2026
गणतंत्र दिवस परेड में लक्ष्यप्रताप करेंगे राजपथ पर कदमताल

गणतंत्र दिवस परेड में लक्ष्यप्रताप करेंगे राजपथ पर कदमताल

January 4, 2023
पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

July 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.