• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परीक्षा नियंत्रक और प्रोफेसर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने किया जमकर हंगामा

परीक्षा नियंत्रक और प्रोफेसर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने किया जमकर हंगामा

विश्वविद्यालय में पैसे का दुरुपयोग करने के लिए निर्माण कार्य कराने का लगाया आरोप

June 28, 2023
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक और कुलपति सचिवालय में जमकर हंगामा किया। छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक और प्रोफेसर पर अभद्रता का आरोप लगाया।

बता दें कि एनएसयूआई के आशीष कुमार प्रिंस बुधवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात करने के लिए गए थे। प्रिंस का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक ने सुरक्षाकर्मियों से उन्हें धक्का देकर ऑफिस से बाहर निकलवा दिया। प्रिंस के साथ अभद्रता की सूचना पर छात्र नेता गौरव शर्मा, रवि यादव, राजन ठाकुर, अमित प्रताप, मानवेंद्र सिंह, सतीश सिकरवार आदि विश्वविद्यालय में पहुंच गए। वह कुलपति से परीक्षा नियंत्रक की शिकायत करने के लिए जैसे ही पहुंचे वहां उनकी प्रोफेसर संजय चौधरी से रूसा के तहत हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर नोकझोंक हो गई। छात्र नेता रवि यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय पैसे का दुरुपयोग कर रहा है, जो निर्माण कार्य पूर्व में हो चुके हैं उन्हें दोबारा से कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि रूसा में बड़ा घोटाला हुआ है। छात्र नेताओं ने एक प्रोफेसर पर भी यह आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे कहा है कि वह उन्हें  बाहर देख लेंगे। छात्र नेता अमित प्रताप ने कहा कि विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन से लेकर मार्कशीट और डिग्री स्थिति  की समस्या है। छात्रों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कुलपति के सामने काफी देर तक छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के हालातों को लेकर हंगामा किया। इसके बाद वे चले गए।

Previous Post

भारत का सबसे बड़ा अनमोल उपहार है दुनिया के लिए योग: मीनाक्षी लेखी

Next Post

ताजमहल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
ताजमहल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

ताजमहल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026
एत्मादपुर पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को पकड़ा

एत्मादपुर पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को पकड़ा

January 16, 2025
एक्सीडेंट से गुस्साए लोगों ने शव रखकर लगाया जाम, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

एक्सीडेंट से गुस्साए लोगों ने शव रखकर लगाया जाम, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

June 10, 2025
कहने में नहीं चलने पर पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या

कहने में नहीं चलने पर पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या

October 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.