• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रधानमंत्री ने आगरा रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने आगरा रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

May 22, 2025
in administration, Agra, National, Travel

आगरा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीकानेर राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में आगरा रेल मंडल के ईदगाह सहित पांच रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस दौरान आगरा में सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी में रेलवे की जमीन पर कब्जा है लेकिन अधिकारियों द्वारा हटाया नहीं जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को निकम्मा तक कहा।

अमृत भारत योजना के तहत एक साल पूर्व इन स्टेशनों का 40 करोड़ रुपये से कायाकल्प हुआ है। इसमें आगरा के दो स्टेशन ईदगाह, फतेहाबाद, मथुरा का गोवर्धन, राजस्थान के दो स्टेशन गोविंदगढ़ और मंडावर शामिल हैं।   शुक्रवार को आगरा फोर्ट स्टेशन से यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। 
कोटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर 23 मई से 11 जून तक ईदगाह स्टेशन से चलेगी। अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस आगरा फोर्ट के बदले कैंट रेलवे स्टेशन तक 11 जून तक चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को दिक्कतों से बचाने के लिए संबंधित ट्रेनों का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। बेरावल-वाराणसी एक्सप्रेस, आगरा कैंट-वाराणसी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-अजमेर एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है। यह ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक के बदले दो से होकर चलेंगी।
जोधपुर-वाराणसी एक्सप्रेस शुक्रवार से लेकर 11 जून तक आगरा फोर्ट के बदले ईदगाह में रुकेगी। इसी तरह से ब्रांदा-बरौनी एक्सप्रेस गुरुवार से लेकर 12 जून तक, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस शुक्रवार से 11 जून तक रुकेंगी।

Previous Post

हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

Next Post

हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डॉ. पीवी झा आगरा कॉलेज के उप-प्राचार्य बने

डॉ. पीवी झा आगरा कॉलेज के उप-प्राचार्य बने

February 19, 2024
शाहगंज में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा

शाहगंज में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा

March 18, 2023
अवैध पेठा इकाइयों पर होगी बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर

अवैध पेठा इकाइयों पर होगी बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर

May 8, 2023
सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

March 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.