• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष की मानसिकता को देख कहा मुझे उन दरोगाओं में मत समझना!

महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष की मानसिकता को देख कहा मुझे उन दरोगाओं में मत समझना!

बौखलाहट में महिला दरोगा से अभद्रता और गाली गलौज, अधिकारियों ने कराई जांच शुरू

July 9, 2023
in administration, Agra, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। एक थानाध्यक्ष के व्यवहार से महिला दरोगा काफी परेशान है। थानाध्यक्ष के द्वारा महिला दरोगा के साथ लगातार अभद्रता की जा रही है। वह उसे दबाव में लेने के लिए हर समय परेशान कर रहा है। थानाध्यक्ष का व्यवहार देखकर महिला दरोगा की रो-रोकर तबीयत बिगड़ गई है।  रविवार सुबह मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो अधिकारियों ने जांच शुरू कराई है। महिला दरोगा के बयान लेने के बाद घर पर उन्हें आराम के लिए भेज दिया गया है।

एक थाने में कुछ दिनों पहले ही प्रभारी के रूप में एक दरोगा की तैनाती हुई है। दरोगा ने चार्ज लेने के बाद से ही थाने में आतंक मचा दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दरोगा विशेष मंसूबे के तहत थाने में आया है। पूर्व में दरोगा एक बार निलंबित भी हो चुका है। फिर भी उसकी आदत में कोई सुधार नहीं है।

इधर दरोगा के द्वारा चार्ज लेने के बाद एक महिला दरोगा को कुछ इशारा किया गया। महिला दरोगा को उसका इशारा समझ में आ गया कि उसके मंसूबे सही नहीं है। महिला दरोगा ने उससे कहा कि मुझे उन दरोगाओं में मत समझना, मैं अच्छे घर की लड़की हूं। इज्जत और सम्मान से समझौता नहीं करूंगी। सरकार महिलाओं को लेकर कितना सशक्त है और आप महिलाओं के प्रति कितनी गंदी सोच रखते हैं। महिला दरोगा के यह कहने के बाद से ही प्रभारी महिला दरोगा के पीछे पड़ गया है। वह जब भी उसके सामने आती है उससे अभद्रता से बात करता है। वह उसे बोल रहा है कि वह उसे नौकरी नहीं करने देगा, उसकी कमिश्नरेट के अधिकारियों में बहुत पहुंच है। पहुंच का उदाहरण यह है कि उसे इतना बड़ा थाना भी मिल गया है। हर पांच मिनट में वह महिला दरोगा से इस कदर अभद्रता से बात कर रहा है कि महिला दरोगा का दो दिन से रो रो कर बुरा हाल है। महिला दरोगा के रोने और परेशान होने की बात जब अधिकारियों को पता चली तो उन्होंने उसे अपने पास बुलाया। महिला दरोगा ने अपने बयान दे दिए हैं। महिला दरोगा ने कहा है कि उसे थाने से दूसरे थाने में भेज दिया जाए। वह इस हालत में नौकरी नहीं कर पाएगी। महिला दरोगा ने यह भी कहा है कि एक गंभीर मुकदमे में बिना जांच किए थानाध्यक्ष चार्जशीट लगाने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। इधर थानाध्यक्ष की कार्यशैली से कई और पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। वे थाने से ट्रांसफर कराने की जुगत में लग गए हैं।

Previous Post

एत्मादपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Next Post

सदर में लाखों की हुई चोरी का खुलासा ,चार चोर पकड़े

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
सदर में लाखों की हुई चोरी का खुलासा ,चार चोर पकड़े

सदर में लाखों की हुई चोरी का खुलासा ,चार चोर पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तेज आवाज में गाने सुन रहा था जेसीबी चालक, 14 महीने की बच्ची दबी, मौत

तेज आवाज में गाने सुन रहा था जेसीबी चालक, 14 महीने की बच्ची दबी, मौत

October 8, 2023
आगरा विजिलेंस ने हाथरस में बीएसए के बाबू को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा

आगरा विजिलेंस ने हाथरस में बीएसए के बाबू को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा

June 27, 2024
मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

June 25, 2024
भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 800 से अधिक विशेषज्ञ 27 से करेंगे मंथन

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 800 से अधिक विशेषज्ञ 27 से करेंगे मंथन

February 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.