• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

आगरा में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार बढ़ रही, कई पुलिसकर्मी रिश्वत लेने में हो चुके हैं निलंबित, नहीं हुआ मुकदमा दर्ज

July 14, 2023
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। गुटखा बेचकर जीवन यापन करने वाले एक गरीब बुजुर्ग को लोहामंडी पुलिस ने उठा लिया। चौकी पर ले जाकर डंडे से  पिटाई कर उसे जेल भेजने की धमकी दी। कहा की 20 हजार दो नहीं तो ऐसा केस बनाएंगे कि एक साल के लिए जेल चले जाओगे। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति से सात हजार जबरन वसूल लिए। बुजुर्ग ने वीडियो वायरल कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग वीडियो में रो भी रहा है जिसको देखकर हर कोई पुलिस को कोश रहा है। इधर सिपाहियों ने वसूली के बाद बुजुर्ग से यह भी कहा कि तुम्हें बहुत सस्ते मद्दे में छोड़ दिया है।

रोते हुए पुलिस द्वारा वसूली किए जाने की बात बताते हुए राजेंद्र सिंह।

एक बुजुर्ग व्यक्ति ने वीडियो वायरल किया है। इसमें उन्होंने अपना नाम राजेंद्र कुमार बताया है। राजेंद्र बता रहे हैं कि वह मोतीकुंज के पास गुटखा बेचकर जीवन यापन करते हैं। सोनू नाम का सिपाही उनके पास आया और बोला की चौकी पर चलो। इसके बाद वे उन्हें चौकी पर ले आया। यहां तीन- चार पुलिसकर्मी और बैठे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा कि 20 हजार दे दो नहीं तो ऐसा केस बनाएंगे कि एक साल के लिए जेल चले जाओगे। बुजुर्ग के तीन डंडे भी मारे। बुजुर्ग ने हाथ जोड़े लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी। बुजुर्ग ने यह भी कहा कि उसके पिता की आंखों की रोशनी चली गई थी। मां की भी हालत खराब रहती है। पांच बहनों का उसके ऊपर लोड है। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उसने शादी भी नहीं की लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी भी बात को नहीं सुना, उन्होंने राजेंद्र से पांच हजार ले लिए। इसके बाद में पांच हज़ार और देने के लिए कहा। राजेंद्र रोते हुए घर चले गए। राजेंद्र ने बताया कि सोनू ने फिर उन्हें फोन किया और मस्जिद के पास बुलाया। यहां राजेंद्र को सिपाही के आने से पहले एक मसीहा मिल गया। राजेंद्र को रोता देखकर उन्होंने जब उनसे बात पूछी तो राजेंद्र ने कहा कि ऐसे ऐसे पुलिस मुझे फसाने में लगी हुई है। उस व्यक्ति ने  सिपाही के आने पर पैसे लेने का वीडियो बना लिया। इसमें सिपाही राजेंद्र के पास आता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

इधर आगरा कमिश्नरेट में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ रही हैं। पुलिस जमीनों पर कब्जे कराने के साथ जमकर वसूली कर रही है। एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है। रिश्वत लेने के मामले में कई पुलिसकर्मी निलंबित भी हो चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि आईपीएस प्रभाकर चौधरी के द्वारा भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया जाता था जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने वसूली बंद कर दी थी। वर्तमान में पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही तो की जा रही है लेकिन भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। इससे पुलिसकर्मी बेखौफ हैं। आलम ये हो गया है कि थानों में पीड़ितों की पिटाई की जा रही है। पुलिस जमीन के ही मामले निपटाने में लगी है। 

कमिश्नर को देखकर भी नहीं लगाई टोपी, स्पष्टीकरण मांगा

आगरा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कमिश्नर छत्ता सर्किल के एक थाने में आए थे। यहां पर दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखकर भी टोपी नहीं लगाई। इसके साथ ही जय हिंद भी नहीं किया। इस बात पर पुलिस कमिश्नर नाराज हुए और इसे अनुशासनहीनता बताया। मामले में दोनों पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

Previous Post

जगदीशपुरा थाने में पीड़ित ने शिकायत के लिए कागज और पेन मांगा तो पुलिसकर्मी ने की पिटाई

Next Post

लोहामंडी में बुजुर्ग से वसूली करने वाला सिपाही हुआ निलंबित

Related Posts

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

Next Post
लोहामंडी में बुजुर्ग से वसूली करने वाला सिपाही हुआ निलंबित

लोहामंडी में बुजुर्ग से वसूली करने वाला सिपाही हुआ निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा पुलिस ने ईरानी गैंग के 6 लोग पकड़े

सिकंदरा पुलिस ने ईरानी गैंग के 6 लोग पकड़े

February 3, 2022
आगरा मेट्रो की तीसरी टीबीएम शिवाजी लांच

आगरा मेट्रो की तीसरी टीबीएम शिवाजी लांच

August 9, 2023
टेंपो चालक पर परीक्षाओं की कॉपी बदलने का आरोप, विश्वविद्यालय में पहुंचे पुलिस अधिकारी

टेंपो चालक पर परीक्षाओं की कॉपी बदलने का आरोप, विश्वविद्यालय में पहुंचे पुलिस अधिकारी

August 27, 2022
कांग्रेस को जनता विलुप्त कर रही है : रक्षा मंत्री

कांग्रेस को जनता विलुप्त कर रही है : रक्षा मंत्री

May 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.