• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत करने आए छात्रों को अधिकारियों की कुर्सियां मिली खाली, प्रदर्शन करते हुए तोड़े गेट

रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत करने आए छात्रों को अधिकारियों की कुर्सियां मिली खाली, प्रदर्शन करते हुए तोड़े गेट

आरोप- जिन छात्रों ने दो विषय में री एग्जाम दिया था विश्वविद्यालय ने उनके एक विषय की कॉपी जांची है

July 15, 2023
in administration, Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में री एग्जाम के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने पहुंचे छात्रों को जब अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिली तो वे उग्र हो गए। सपा छात्र सभा और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी उनके समर्थन में पहुंच गए। अधिकारियों के नहीं आने पर उन्होंने दो गेट तोड़ दिए। छात्र नेताओं और छात्रों के द्वारा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी और बीकॉम का री एग्जाम अप्रैल महीने में कराया गया था। जिसका रिजल्ट मुख्य परीक्षा शुरू होने से करीब दो तीन दिन पहले ही जारी किया गया है। छात्रों का आरोप है कि जिन छात्रों ने दो विषय में री एग्जाम दिया था विश्वविद्यालय ने उनके एक विषय की कॉपी जांची है और दूसरे की कॉपी जांची ही नहीं, जिससे एक ही विषय का परिणाम जारी किया गया है। इसी समस्या को लेकर छात्र परीक्षा नियंत्रक से मिलने गए थे। परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली थी। इसके बाद वह कुलसचिव ऑफिस पहुंचे। वहां कुलसचिव की भी कुर्सी खाली थी। फिर वह कुलपति ऑफिस पहुंचे। वहां कुलपति की भी कुर्सी खाली थी। तीनों ही अधिकारी के नहीं बैठने को लेकर वह उग्र हो गए और भविष्य चौपट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दो गेट तोड़ दिए। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी उन्हें री एग्जाम का एक और मौका दे। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता राजन ठाकुर,  मानवेंद्र सिंह, रवि यादव, अमित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। शहर अध्यक्ष अमित यादव का कहना है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी सिर्फ घोटालों पर ध्यान दे रहे हैं उन्हें छात्रों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। छात्र नेता रवि यादव का कहना है कि विश्वविद्यालय  के अधिकारी अपनी लापरवाही छुपाने के लिए बोल रहे हैं कि जिन कॉलेजों की फीस जमा नहीं थी उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिए गए हैं। कासगंज के कॉलेज पर लाखों रुपए बकाया है और उसे बड़ा केंद्र बनाया है। विश्वविद्यालय राजभवन और शासन को गुमराह करने के लिए दिखावा कर रहा है की फीस जमा नहीं थी। इसलिए प्रवेश पत्र नहीं दिए हैं। जबकि असलियत यह है कि वह आधी अधूरी तैयारियों के साथ परीक्षा करा रहा है।

Previous Post

मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना कैंप का सामान्य उद्देश्य

Next Post

चैन स्नैचिंग करने वाले दो लुटेरों को जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
चैन स्नैचिंग करने वाले दो लुटेरों को जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा

चैन स्नैचिंग करने वाले दो लुटेरों को जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पिनाहट में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

पिनाहट में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

September 4, 2023
पुष्पांजलि हॉस्पिटल के एनआईसीयू और पीआईसीयू में लगी आग

पुष्पांजलि हॉस्पिटल के एनआईसीयू और पीआईसीयू में लगी आग

May 13, 2025
डीआइजी निबंधन को बिना अनुमति के नेपाल घूमना भारी पड़ा, फोटो दिखाने से खुली थी पोल

डीआइजी निबंधन को बिना अनुमति के नेपाल घूमना भारी पड़ा, फोटो दिखाने से खुली थी पोल

August 15, 2024
बरहन में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बरहन में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

March 14, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.