• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना कैंप का सामान्य उद्देश्य

मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना कैंप का सामान्य उद्देश्य

July 15, 2023
in Cultural, Education, Uncategorized

आगरा। वन यूपी बटालियन, एनसीसी द्वारा कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शमशाबाद स्थित एनडी डिग्री कॉलेज में किया गया।

ओपनिंग एड्रेस में कैंप कमांडेंट कर्नल एमएस रोहिल ने छात्र व छात्रा कैडेटों को संबोधित करते हुए कैंप के उद्देश्य को समझाया। उन्होंने कहा मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना, यह कैंप का सामान्य उद्देश्य है। हाइजीन और सैनिटेशन की जानकारी तथा जल का उचित प्रयोग पर ध्यान देने पर विशेष बल दिया। कैंप में सैन्य जीवन की जानकारी से कैडिटों को अवगत कराया जाएगा। जिससे भविष्य में कैडेट सेना में अपना कैरियर बनाने को प्रेरित हो सकें। यह कैंप का मुख्य उद्देश्य है। कैम्प में डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल शशि कुमार राय ने बताया कि दिनभर की कड़ी ट्रेनिंग के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसके द्वारा छात्र अभिरुचि का प्रदर्शन करेंगे एवं स्वयं को तरोताजा अनुभव करेंगे।

साथ ही कैंप में थल सैनिक कैंप के लिए चयन प्रक्रिया भी चल रही है। कैम्प में डीईआई, आगरा कॉलेज, सेंट जॉन्स, सरस्वती विद्या मंदिर, एपीएस, एसएमडीडी , चाहरवाटी इंटर कॉलेज आदि के कैडेट भाग ले रहे हैं।

कैंप में कैप्टन के सी दुबे, कैप्टन अमित अग्रवाल, कैप्टन मनीष कुमार, कैप्टन पवन परमार, लेफ्टिनेंट आशुतोष दुबे, फर्स्ट ऑफिसर ज्ञानेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कैंप का संचालन हो रहा है।
सैन्य विषयों का संचालन सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, सूबेदार नरेंद्र कुमार, सूबेदार विकास थापा, सूबेदार होशियार सिंह, सूबेदार सोमराज चरण, कैंप बीएचएम पीतांबर आले द्वारा होगा तथा लेखा कार्य राजेश कुमार, नरेश कुमार, हरेंद्र कुमार करेंगे। 

Previous Post

पिंकी मर्डर केस: पुलिस ने गुमशुदगी लिखकर की इतिश्री, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा, पीड़ित का एक लाख दबिश में खर्च

Next Post

रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत करने आए छात्रों को अधिकारियों की कुर्सियां मिली खाली, प्रदर्शन करते हुए तोड़े गेट

Related Posts

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

May 30, 2026

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज महल का...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

May 18, 2026

आगरा। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों...

Next Post
रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत करने आए छात्रों को अधिकारियों की कुर्सियां मिली खाली, प्रदर्शन करते हुए तोड़े गेट

रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत करने आए छात्रों को अधिकारियों की कुर्सियां मिली खाली, प्रदर्शन करते हुए तोड़े गेट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीनी डिफेंस कंपनी के स्टॉक गिरे हैं: सुधांशु त्रिवेदी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीनी डिफेंस कंपनी के स्टॉक गिरे हैं: सुधांशु त्रिवेदी

June 11, 2025
सिकंदरा में दिनदहाड़े ऑटो गैंग ने की महिला से दो लाख की लूट

सिकंदरा में दिनदहाड़े ऑटो गैंग ने की महिला से दो लाख की लूट

July 19, 2023
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण

August 27, 2022
पंजाब पुलिस की दबिश से खंदौली में खलबली

पंजाब पुलिस की दबिश से खंदौली में खलबली

December 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.