• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर सैंया का कारखास ट्रकों से करा रहा था अवैध वसूली, निलंबित

इंस्पेक्टर सैंया का कारखास ट्रकों से करा रहा था अवैध वसूली, निलंबित

ताजगंज में मानसिक विक्षिप्त के ऊपर पैर रखकर उसे घसीट कर ले जाने में कॉन्स्टेबल निलंबित

July 31, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। इंस्पेक्टर सैंया के कारखास द्वारा एक युवक के माध्यम से ट्रकों से अवैध वसूली कराई जा रही थी। प्रति ट्रक एक हजार लिए जा रहे थे। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई तो कॉन्स्टेबल प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने उसे निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर ताजगंज में एक पुलिसकर्मी का अमानवीय चेहरा सामने आया। वह मानसिक विक्षिप्त युवक के ऊपर पैर रखकर उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहा है, उसे पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है।

सैंया थाने में कॉन्स्टेबल शिशुपाल सिंह तैनात हैं। वह इंस्पेक्टर के कारखास हैं। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक ट्रकों से पैसे ले रहा है। पैसे लेने वाले युवक से वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पूछा है कि यह पैसे किसके लिए ले रहा है तो उसने बताया है कि कारखास शिशुपाल सिंह के लिए। अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जब इसकी जांच कराई तो कॉन्स्टेबल की वसूली में संलिप्तता पाई गई। जांच में सामने आया कि वह प्राइवेट युवक से ट्रकों से वसूली करा रहा था। युवक वीडियो में  बोल रहा है कि एक ट्रक से एक हजार लिए हैं। मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिम सोनम कुमार ने कॉन्स्टेबल को दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। इधर सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि सैया क्षेत्र से रोजाना भारी संख्या में ओवरलोडिंग ट्रक गुजरते हैं। अगर उन सभी से पैसे लिये जाते होंगे तो यह लाखों में हो जाते होंगे।

दूसरा मामला ताजगंज के फतेहाबाद रोड पर मयूर कॉम्प्लेक्स जलकल विभाग के ऑफिस के बाहर का है। एक महिला अपने पति के साथ अपने मानसिक रूप से बीमार भाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान वह युवक बाइक से कूद गया। भागता हुआ वह सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया और उसके चारों ओर लगी बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। यह देखकर वहां भीड़ लग गई। दूसरे लोगों ने भी उसे रोकने की कोशिश की, मगर, वह किसी की नहीं सुन रहा था। कई लोगों ने उसे खींचने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी के वश में नहीं आ रहा था। इसी बीच वहां पीआरवी का कॉन्स्टेबल मनोज कुमार आ गया। कॉन्स्टेबल ने जमकर अमानवीयता दिखाई। उसने पहले युवक को लात मारी। इसके बाद जमीन पर घसीटता हुआ ले गया। फिर उसके दोनों हाथ बांध कर पेट के बल लेटा दिया। इसके बाद उसकी पीठ पर पैर रखकर खड़ा हो गया। इस पूरी घटना का वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो बना लिया। वह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कांस्टेबल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है।

युवक के ऊपर पैर रखता हुआ कॉन्स्टेबल।

Previous Post

प्रॉपर्टी के लिए जीजा ने कराई कोचिंग संचालक की हत्या

Next Post

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद हड़कंप

पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद हड़कंप

March 12, 2026
जमीन पर कूड़ा डालने के मामूली विवाद में झगड़ा, चोटिल भाई की मौत

जमीन पर कूड़ा डालने के मामूली विवाद में झगड़ा, चोटिल भाई की मौत

October 6, 2025
परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

February 3, 2026
खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

March 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.