• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
औटा विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की कार्यप्रणाली से आक्रोशित

औटा विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की कार्यप्रणाली से आक्रोशित

August 14, 2023
in administration, Agra, Corruption, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय पतन की ओर है। अब यह अतीत के गर्त में समा जाएगा। यहां नियम-कायदे और कानून खूंटी पर टांग दिए गए हैं। अधिकारियों के द्वारा अपने हिसाब से विश्वविद्यालय को चलाया जा रहा है। कुलपति सिस्टम में सुधार लाने वाली मांगों को सुनती नहीं हैं। हमारे सामने विश्वविद्यालय उजड़ रहा है और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अब इस विश्वविद्यालय को कैसे बचाया जाए। इस बात को लेकर पूरा शिक्षक संघ तनाव में है। यह कहना था औटा  महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा का।

औटा पदाधिकारियों की ओर से सोमवार को कार्यालय पर पत्रकार वार्ता बुलाई गई। इसमें विश्वविद्यालय के हालातों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने कहा कि आगरा का आम्बेडकर विवि देश और प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जहां पर बिना प्रवेश पत्र के ही परीक्षाएं करा दी गई हैं। असली छात्रों की जगह फर्जी छात्र परीक्षा दे गए हों यह भी कहा नहीं जा सकता है। इसके अलावा कॉलेज में कहीं भी नकल नहीं पकड़ी गई है और नकल पकड़ने के नाम पर जमकर पैसा बहाया जा रहा है। कितनी विडंबना की बात है कि विश्वविद्यालय सभी छात्रों को प्रवेश पत्र तक नहीं दे पा रहा है। फीस स्लिप के आधार पर ही परीक्षा करा दी जा रही हैं। परीक्षाओं का मजाक बनाकर रख दिया गया है। सुबह परीक्षा होती है और पांच मिनट पहले तक केंद्र बनते हैं। यही नहीं बीच परीक्षाओं में भी केंद्र बदल दिया जाता है। गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पुरुष शिक्षकों को उड़नदस्ते में भेजा जा रहा है। वह गर्ल्स की चेकिंग कर रहे हैं जो कि गलत है। कुलपति के द्वारा विश्वविद्यालय को अपने तरीके से चलाया जा रहा है। परीक्षा समिति को भी विश्वास में नहीं लिया जाता।  कुलपति अधिनियम, परीनियमावली तथा किसी भी स्थापित कानून से खुद को ऊपर समझने लगी हैं। 

डॉ. अनुराग पालीवाल ने कहा कि पिछली परीक्षाओं में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को कंट्रोल रूम में निरीक्षण करने के लिए ले जाया गया था।  कंट्रोल रूम में लगे कैमरे में देखा गया कि कॉलेजों में जमकर सामूहिक नकल हो रही थी। विश्वविद्यालय को 11 कॉलेजों में नकल होते हुए भी दिखाई गई। इस बार की परीक्षाओं में कंट्रोल रूम का भ्रमण भी नहीं कराया गया है। डर था कि शिक्षक नेता कहीं नकल की पोल खोलकर ना रख दें। यही नहीं जो कॉलेज नकल में पकड़े गए थे उन पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। परीक्षा नियंत्रक से डिबार सात कॉलेजों की कई बार सूची मांगी गई है लेकिन वह बोल देते हैं कि सूची कहीं खो गई है। डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगरा मंडल में कई निजी विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं। इससे आम्बेडकर विश्वविद्यालय संकट में है। फर्जीवाड़े और घोटालों ने वैसे ही इसका नाम खराब कर दिया है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। वह नियम विरुद्ध कार्यों को करने में लगे हुए हैं। छात्रों की परीक्षाएं तक सही तरीके से नहीं कराई जा रही हैं। रिजल्ट में संशोधन के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे छात्र परेशान होकर निजी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सके। यहां के अधिकारी विश्वविद्यालय को पतन की ओर ले जा रहे हैं। डॉ. निर्मला सिंह ने कहा कि उड़नदस्तों को कहीं भी नकल नजर नहीं आई। जबकि कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है तो सभी कॉपियों में एक जैसे शब्द हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि नकल माफिया ने जमकर नकल कराई है। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में  पैसे लेकर केंद्र बनाए रहे हैं। एक ही मैनेजमेंट के कॉलेजों को केंद्र बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक संघ शांत नहीं बैठेगा। कुलपति को नियम और परीनियमावली का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। अगर कुलपति और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो शिक्षक लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. विजय कुमार, डॉ गौरव कौशिक, डॉ. केके गौतम, डॉ. एके सिंह, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. भूपाल सिंह आदि शामिल रहे।

Previous Post

रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को ट्वीट किया आगरा में अवैध खनन का वीडियो

Next Post

हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

Related Posts

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

Next Post
हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर बकरी का दूध बिक रहा 300 से 350 रुपये लीटर

डेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर बकरी का दूध बिक रहा 300 से 350 रुपये लीटर

November 7, 2022
पाकिस्तान को करारा जवाब, आतंकवादियों को मिलेगा सबक: नवीन जैन

पाकिस्तान को करारा जवाब, आतंकवादियों को मिलेगा सबक: नवीन जैन

April 24, 2025
सिकंदरा पुलिस ने ईरानी गैंग के 6 लोग पकड़े

सिकंदरा पुलिस ने ईरानी गैंग के 6 लोग पकड़े

February 3, 2022
एक वारंटी को दिन-रात खोज रही पुलिस, कुर्की की तैयारी

एक वारंटी को दिन-रात खोज रही पुलिस, कुर्की की तैयारी

July 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.