आगरा। लोहामंडी में डांस टीचर ने एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोहामंडी क्षेत्र में एक किशोरी काफी दिनों से डांस सीखने के लिए एक युवक के पास जा रही थी। किशोरी का कहना है कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ डांस टीचर ने दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसके फोटो और वीडियो बना लिए। धमकी दी अगर घर वालों को बताया तो वह उन्हें वायरल कर देगा। किशोरी ने दुष्कर्म की बात घर वालों को बता दी। पुलिस ने आरोपी विनोद और बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।











