• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुकानदार के पास पॉलीथिन मिलने पर कमिश्नर, डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों की लगाई फटकार

दुकानदार के पास पॉलीथिन मिलने पर कमिश्नर, डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों की लगाई फटकार

October 3, 2023
in administration, Agra, Development, Environment

आगरा। पिछले दिनों शहर की 10 प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश का कितना पालन हुआ, इसको जांचने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, पुलिस कमिश्नर डॉ.प्रीतिंदर सिंह और जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने निरीक्षण किया। इस दौरान फल मंडी में हर दुकानदार के पास पॉलीथिन मिलने पर कमिश्नर और डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

मंडलायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने निरीक्षण की शुरुआत माल रोड जीपीओ चौराहे से की। जहां कोई वेंडर सड़क पर नहीं पाया गया। जानकारी करने पर बताया गया कि वेंडर्स को हटा दिया गया है। डीएम ने पूछा कि हटा कर कहां स्थापित किया है, अधिकारी इसका जवाब नही दे सके। डीएम ने कहा कि वेंडर्स का भी परिवार है, जीविका के लिए वह यहां से हटने पर कही अन्य स्थान पर दुकान लगाएंगे। मंडलायुक्त ने पीओ(डूडा) को तलब किया। उन्होंने बताया कि शहर में 03 जोन हैं तथा 05 जोन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कुल वेंडर्स की संख्या पूछे जाने पर बताया गया कि कुल 80 हजार पंजीकृत वेंडर्स है।

इस पर जीपीओ के पास शहीद अशफाक उल्ला चौराहे से प्रतापपुरा साइड रिक्त स्थान पर वेंडर्स को जगह चिह्नित करने, पीएम स्वनिधि से लोन तथा साफ सफाई के लिए उनकी स्किल ट्रेनिंग कराने तथा डस्टबिन रखवाने के लिए पीओ डूडा तथा नगरनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतापपुरा चौराहा पर मोटर गैराज, दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाने, दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी सदर बाजार पहुंचे। सदर बाजार में सौदागर लाइन को व्हीकल फ्री, अवैध वेंडर्स को हटाने, पार्किंग के लिए व्यवस्थित जगह चिह्नित करने, साइनेज, वॉल पेंटिंग, तारों को व्यवस्थित करने के लिए कहा। ग्वालियर रोड का निरीक्षण किया। यहां लगने वाली फल मंडी में गंदगी और जूस व फल के ठेलों पर खुलेआम पॉलीथिन का प्रयोग होते मिला। डीएम ने स्वयं वेंडर्स के ठेल से पॉलीथिन की गड्डियां निकाली। मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। फल विक्रेताओं को पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव बताए तथा जागरूक किया। मंडलायुक्त ने कहाकि बहुत बुरा हाल है। न पॉलीथिन पर बैन है, न ही सफाई है। इसे बंद कराएं। मधु नगर, बुंदु कटरा चौराहे तक दुकानों के आगे अतिक्रमण को देख कर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। 

Previous Post

लालच साइबर अपराध की जननी है, साइबर सुरक्षा पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

Next Post

चांदी कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
चांदी कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

चांदी कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नोएडा में नहाती महिला का वीडियो बनाने वाला खुद सीसीटीवी में हो गया कैद

नोएडा में नहाती महिला का वीडियो बनाने वाला खुद सीसीटीवी में हो गया कैद

April 23, 2022
बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं..  हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

September 18, 2025
इरादतनगर में बंबा में गिरी ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 लोग दबे

इरादतनगर में बंबा में गिरी ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 लोग दबे

April 2, 2023
आगरा में सुबह-सुबह चोरों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

आगरा में सुबह-सुबह चोरों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

November 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.