• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

एसओजी प्रभारी ने 10 किलोमीटर पैदल चलकर 300 कैमरे खंगाले थे तब हुई शिनाख्त

October 10, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा।  ताजगंज के पचगाईं खेड़ा के स्कूल में डकैती डालने वाले चार बदमाशों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई।  बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। अन्य दो को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार चार बदमाशों से पुलिस ने लूटी गई आठ बैटरी, दो एलईडी, 10 हजार रुपये और चोरी की एक बाइक बरामद की है। 

पांच अक्टूबर को पचगाईं खेड़ा में सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल परिसर में रहने वाले स्कूल संचालक जय सिंह की बेटी रजनी, दामाद को बंधक बना लिया था। उनकी सात वर्षीय बेटी को अपने साथ ले जाने की धमकी दी थी। बदमाश सुबह चार बजे तक लूटपाट करते रहे थे। वहां से 14 बैटरी, पांच एलईड,लैपटाप, 70 हजार रुपये और जेवरात लूट ले गए थे। लूटा गया माल बदमाश स्कूल की वैन से लेकर भागे थे।

घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी ने दिन रात एक कर दिए। एसओजी प्रभारी आनंद वीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने  10 किलोमीटर पैदल चलकर करीब 300 कैमरे चेक किए। फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई। एसओजी और पुलिस को बदमाशों के ताजगंज इलाके में होने की जानकारी मिली। टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शनि और सागर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायल बदमाश और उनके साथियों सचिन और अरविंद को पुलिस ने दबोच लिया।

बदमाशों लूट का माल वैन से उतारने के बाद टाटा मैजिक में लादकर ले गए थे। टाटा मैजिक को उन्होंने किराए पर लिया था। चोरी किए गए सामान को एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस ने लूटी गई बैटरी, एलइडी और 10 हजार रुपये बरामद किया है। घटना के खुलासे में एसओजी प्रभारी आनंद वीर सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है। कुछ दिनों पहले भी एसओजी प्रभारी ने एक बड़ी घटना खोली थी। एक व्यापारी की हत्या का शक था लेकिन उन्होंने उसे साक्ष्य सहित आत्महत्या साबित किया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post

जगदीशपुरा में प्रेमी-पत्नी साथ दिखने पर पति ने की हत्या

Next Post

दयालबाग प्रकरण: 16 अक्टूबर तक किसी भी तरीके की कार्रवाई पर रोक

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
दयालबाग प्रकरण: 16 अक्टूबर तक किसी भी तरीके की कार्रवाई पर रोक

दयालबाग प्रकरण: 16 अक्टूबर तक किसी भी तरीके की कार्रवाई पर रोक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूपी में महिलाओं की नाइट शिफ्ट खत्म, सरकार का आदेश- शाम 7 से सुबह 6 बजे तक महिलाओं से ड्यूटी नहीं करा सकते

यूपी में महिलाओं की नाइट शिफ्ट खत्म, सरकार का आदेश- शाम 7 से सुबह 6 बजे तक महिलाओं से ड्यूटी नहीं करा सकते

May 28, 2022
श्री जगन्नाथ मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई शुरुआत

श्री जगन्नाथ मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हुई शुरुआत

September 7, 2023
डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

सनी की हत्या करने का परिजनों ने लगाया आरोप

November 27, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.