• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानाध्यक्ष ने पीड़ित को अपने गांव भेजकर भैंसों का गोबर उठवाया, शौचालय धुलवाया

थानाध्यक्ष ने पीड़ित को अपने गांव भेजकर भैंसों का गोबर उठवाया, शौचालय धुलवाया

पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर की शिकायत, जांच के दिए आदेश

October 18, 2023
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। एक पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थानाध्यक्ष के पास पहुंचा था। थानाध्यक्ष ने उससे कुछ दिन तक थाने में काम कराया। उसके बाद कहा कि तुम्हारी मदद तभी करूंगा जब तुम मेरे गांव में घर पर जाकर नौकर का कार्य करोगे। पीड़ित को वहां पर बंधक बना लिया गया। भैंसों का गोबर उठवाया गया। शौचालय धुलवाए गए। वहां उसके द्वारा काम करने के लिए मना किया गया तो थानाध्यक्ष ने मुंशी भेजकर उसे थाने बुला लिया और यहां दोबारा से मजदूरी का कार्य शुरू करा दिया। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी खेरागढ़ को जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उससे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो थानाध्यक्ष और उनके परिवार के खिलाफ  एससी-एसटी सहित कई धारा में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

अजीजपुर, नई आबादी, धनौली (मलपुरा) निवासी शैलेंद उर्फ रिंकू ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है कि वह 19 जुलाई 2023 को उनके समक्ष पेश हुआ था। उन्हें बताया था कि पत्नी घर का सामान लेकर चली गई है। पुलिस कमिश्नर ने थाना मलपुरा फोन कर उसकी मदद के आदेश दिए थे। वह मलपुरा थाने पहुंचा। थाना प्रभारी ने बात सुनी। जांच में सामने आया पत्नी ने जगनेर में किराए पर मकान लिया है। वहां सामान बंद करके अपने मित्र के साथ चली गई थी। इस जानकारी पर एसओ मलपुरा ने जगनेर थाना प्रभारी को फोन किया। बताया कि पुलिस कमिश्नर साहब का फोन आया था। पीड़ित की मदद करनी है। 20 जुलाई को वह थाना जगनेर पहुंचा। थानाध्यक्ष जगनेर अवनीत मान ने उसकी बात सुनी, उससे कहा कि मदद करेंगे, उसे थाना परिसर में ही एक कमरा दे दिया। कहा कि वह थाने में रहे। पीड़ित का आरोप है कि थाने में पुलिस कर्मी उससे काम कराने लगे। कोई कपड़े धुलवाता तो कोई झूठे बर्तन साफ कराता। 18 अगस्त तक उसने थाने में मजदूरी की। उसके बाद थाना अध्यक्ष ने उससे कहा कि गांव में उनका मकान बन रहा है। वहां देखरेख के लिए जाना है। वापस लौटकर आएगा तो सामान वापस दिला देंगे। थाने में तैनात मुंशी अक्षय उसे लेकर आईएसबीटी आया। एक बस में बैठाया। परिचालक पुलिस का परिचित था। परिचालक ने उसे बड़ौत (बागपत) छोड़ा। वहां थानाध्यक्ष के पिता मिले। अपने गांव सिनौली (बड़ौत) ले गए। वहां उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार हुआ। भैंसों का गोबर उठवाया गया। घर वापस करने की जिद करने पर उसे पीटा गया। एक महीना दो दिन वह कैद में रखा। घर में दिक्कत है यह बहाना बनाने पर थानाध्यक्ष ने थाने से अक्षय मुंशी को भेजा। अक्षय मुंशी वहां से उसे थाने लेकर आया। थाने में थानाध्यक्ष ने उसे धमकाया। जेल भेजने की धमकी दी। सामान वापस नहीं दिलाया। दोबारा थाने में रख लिया। मजदूरों की तरह काम कराया। 15 अक्तूबर को वह थाना पुलिस की कैद से छूटा। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने एसीपी खेरागढ़ को जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में थाना प्रभारी के अलावा संचित मुंशी, सुशील बैसला, अंकित, अक्षय, जगवीर, सनी को आरोपित किया है। पीड़ित का कहना है कि जांच कराई जाए। एक ही थाने में तैनात ये पुलिस कर्मी आपस में रिश्तेदार हैं। एक ही बिरादरी के हैं। 

Previous Post

दसवीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Next Post

पत्नी ने सट्टा खिलाने से मना किया तो दी तालिबानी सजा

Related Posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

Next Post
पत्नी ने सट्टा खिलाने से मना किया तो दी तालिबानी सजा

पत्नी ने सट्टा खिलाने से मना किया तो दी तालिबानी सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ऑटो में सवारियों से रुपए और मोबाइल लूटने वाले चोरों को हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

ऑटो में सवारियों से रुपए और मोबाइल लूटने वाले चोरों को हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

September 19, 2025
विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में संविदा शिक्षक और जूनियर छात्रों ने छात्र को पीटा, आरोप

विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में संविदा शिक्षक और जूनियर छात्रों ने छात्र को पीटा, आरोप

May 29, 2024
न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे

September 1, 2022
जनकपुरी के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

जनकपुरी के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

September 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.