• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गजब: अधिकारियों को पता ही नहीं चला और इस्तीफा दे चुकी महिला कांस्टेबल ने ज्वाइन कर लिया

गजब: अधिकारियों को पता ही नहीं चला और इस्तीफा दे चुकी महिला कांस्टेबल ने ज्वाइन कर लिया

पुलिस कमिश्नर ने लिपिक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, रील बनाये जाने पर सुर्खियों में आई थीं प्रियंका मिश्रा

October 20, 2023
in administration, Agra, News, Police

आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की जगह अब बाबू निर्णय ले रहे हैं। एक बाबू ने बिना पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को बताए पूर्व में नौकरी से इस्तीफा दे चुकी महिला कांस्टेबल को दोबारा से नियुक्ति दे दी। मीडिया के द्वारा जब पुलिस कमिश्नर से सवाल किया गया तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। पुलिस कमिश्नर के द्वारा जब जांच की गई तो सामने आया कि बाबू ने ही महिला कांस्टेबल को ज्वाइन करा दिया था। पुलिस कमिश्नर के द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि प्रियंका मिश्रा नाम की एक कांस्टेबल का रील संबंधी वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पिस्टल के साथ रील बनाते हुए बोल रही थी कि हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश। रंगबाजी क्या होती है। हम तुम्हें बताते हैं। 22 सेकंड के इस वीडियो में प्रियंका रिवाल्वर के साथ ही नजर आई थी। प्रियंका का यह वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला बढ़ता देखकर पुलिस अधिकारियों ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। उधर प्रियंका ने तत्कालीन एसएसपी मुनिराज को अपना इस्तीफा दिया था।एसएसपी ने उसका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। प्रियंका ने कहा था कि सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर वह इस्तीफा दे रही हैं। इधर प्रियंका ने दोबारा से नौकरी पर आने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सेवा में उसे पुनः वापस ले लिया जाए। पत्रावली को पुलिस मुख्यालय भेजकर वहां से भी सलाह लेनी थी, लेकिन बाबू ने उच्च अधिकारियों को बिना बताए ही महिला आरक्षी को 18 अक्टूबर को दोबारा नियम विरुद्ध ज्वाइन करा दिया। पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में जब जब यह मामला आया तो वह आश्चर्यचकित रह गए, उनके द्वारा बाबू को निलंबित कर दिया गया है।

Previous Post

बैंक प्रबंधक की हत्या के मामले में पुलिस ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे को जेल भेजा

Next Post

40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली, वह भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार !

Related Posts

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

Next Post
40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली, वह भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार !

40 कांस्टेबल को कारखासी की बहुत बड़ी सजा मिली, वह भी शपथ पत्र लाने के लिए तैयार !

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट से विजय शिवहरे भाजपा प्रत्याशी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी

आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट से विजय शिवहरे भाजपा प्रत्याशी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी

March 20, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा की सहेली ने उनसे 30 लाख की ठगी की

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा की सहेली ने उनसे 30 लाख की ठगी की

May 22, 2025
हरीपर्वत में कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों रुपए की चोरी

हरीपर्वत में कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों रुपए की चोरी

August 22, 2022
ड्राई फ्रूट्स और मसाला कंपनी के नाम पर एक करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी

ड्राई फ्रूट्स और मसाला कंपनी के नाम पर एक करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी

May 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.