• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

देर शाम तक चले फेयर में दूसरे दिन पहुंचे 3421 विजिटर्स, उद्यमियों में दिखा खास उत्साह

October 28, 2023
in Agra, Business, News

आगरा। फुटवियर तकनीकि की रचनात्मकता दुनिया में किस प्रकार भारतीय फुटवियर उद्योग को नवीनतम तकनीकि और क्वालिटी के दम पर वर्ल्ड लीडर बनाने की राह में आगे बढ़ रहा है।  शनिवार को गांव सिंगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर चल रहे मीट एट आगरा में ऐसी तमाम बाते सामने आईं, जिससे साफ़ दिखा कि ताज नगरी की जमीन किस तरह औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनने जा रही है।

तकनीकि सत्र में विषेशज्ञों ने रखी बात
एफमेक द्वारा आयोजित ‘मीट एट आगरा’ के 15वें संस्करण के दूसरे दिन तकनीकि सत्र में तीन पैनल्स में अलग अलग विषयों पर विषेशज्ञों ने अपनी बात रखी। प्रथम पैनल सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग एन्ड वे फॉरवर्ड यानी सतत विनिर्माण आगे बढ़ने का रास्ता विषय पर रहा। जिन्हे अपने प्रभावी अंदाज में ज़ी बिजनेस के एसएमई एडिटर सौरभ मनचंदा ने मॉडरेट किया।

उद्यमी करें ग्रीन मेन्युफेक्चरिंग को अडॉप्ट
सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश सरकार में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह (आईएएस) ने सस्टेनेबिलिटी पर बात करते हुए कहा की उद्यमी ग्रीन मेन्युफेक्चरिंग को अडॉप्ट करें इसके लिए सरकार के सतत प्रयास जारी हैं। हमारी कई योजनाएं इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।
सीएलई के कार्यकारी निदेशक आर. सेल्वम (आईएएस) ने कहा बदलते दौर में इंडट्री मजबूती से खड़ी हो इसके लिए अलग-अलग क्लस्टर में हम जागरूक कार्यक्रम कर रहे हैं। अधिकतर लेदर सेक्टर में एमएसएमई काम कर रहे हैं। इनके विकास में सीएलई अहम भूमिका निभा रही है। फिनिश्ड लेदर पैनल के संयोजक एन. शफीक अहमद ने सस्टेनेबिलिटी की दिशा में खुद को आगे लाकर किस प्रकार ग्लोबल सप्लाई चेन मजबूत कर सकते हैं। इस पर प्रकाश डाला। इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा की फुटवियर में 32 कम्पोनेंट्स इस्तेमाल होते हैं। हम लगातार सस्टेनेबिलिटी के जरिये ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। रैम्बल के निदेशक नीरज गर्ग ने इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी सोल्यूशन की बात करते हुए ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिस को अपनाने के लिए उद्यमियों का आह्वान किया। कॉन्सेप्ट कंसीवर्स और एक्ज़ीक्यूटर्स के एमडी गगन छाबड़ा और संतोष परगाल एंड कंपनी के एमडी संजय परगाल ने सस्टेनेबिलिटी के मायने समझते हुए इंडस्ट्री की जमीनी हकीकत से सभी को रूबरू कराते हुए सरकार से ग्रीन एनर्जी पर सब्सिडी बढ़ाकर इसके प्रोत्साहन पर जोर दिया।

नई तकनीकि और इनोवेशन पर करें फोकस
दूसरे पैनल में एफमेक महासचिव राजीव वासन ने नई तकनीकि और इनोवेशन पर फोकस करने की बात कही। गुप्ता एचसी ओवरसीज के निदेशक चेतन गुप्ता ने ब्रांडिंग के महत्त्व पर प्रकाश डाला, वहीं ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज शर्मा ने स्मार्ट फुटवियर में एआई के इस्तेमाल के विभिन्न पहलुओं को समझाया। एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने डिज़िटल मार्केटिंग के महत्व और इसकी उपयोगिता पर अपने अनुभव साझा किये, एस. लैमोस शूज़ के नकुल मनचंदा ने डिजिटल मार्केटिंग को वक्त कि जरुरत बताया, डीटीयू के प्रो. (डॉ.) राहुल कटारिया ने ग्लोबलाइजेशन और बदलाव के दौर में खुद को आगे ले जाने के लिए एआई और डिजिटल मार्केटिंग को इस्तेमाल में लाने की जरुरत पर जोर दिया।

अनिश्चितता के माहौल में बैंक इंडस्ट्री को करें स्पोर्ट
बैंक फंडिंग बनाम वेंचर कैपिटल एन्ड इंफ्रा सॉल्यूशंस पर बात करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा रसिया यूक्रेन- युद्ध से वैश्विक बाज़ार में अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे में जरुरत हैं बैंक इंडस्ट्री को स्पोर्ट करें। साथ ही उन्होंने आगरा को लेदर फुटवियर में मिले जीआई टैग से इंडस्ट्री को मिलने वाले बल पर जानकारी दी। सीएलई के वाइस चेयरमैन आरके जालान ने बताया की कई वेंचर आज फुटवियर सेक्टर में आना चाहते हैं यह इस इंडस्ट्री के लिए अच्छे संकेत हैं। डीजीएम-एसएमई दिल्ली सर्कल एसबीआई तपन शर्मा, एचडीफसी के वाईस प्रेजिडेंट एवं जोनल हेड मनोज चतुवेर्दी, रीजनल हेड एवं डीजीएम बिजनेस बैंकिंग, आईसीआईसीआई बैंक कमल सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि बैंक किस प्रकार अपनी तमाम योजनाओं के माध्यम से इंडस्ट्री को गति देने का काम कर रहे हैं। सीए देवेश अग्रवाल ने फाइनेंशियल डिसीप्लेन के महत्त्व को बताया वहीं ईसीजीसी के उमेश वर्मा ने इंडस्ट्री रिस्क प्रबंधन पर विभागीय प्रयासों को साझा किया। एनआईडी अहमदबाद के अशोक मंडल ने एक प्रजेंटेशन के जरिये वर्तमान समय में फुटवियर इंडस्ट्री में नवाचार को समझाया।

शाम तक आते रहे विजिटर्स
दूसरे दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, न सिर्फ फैक्ट्री ऑनर्स ने इस आयोजन में शिरकत की बल्कि भविष्य के उद्यमियों ने भी इस एग्जिविशन में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था। शनिवार को कुल 3421 विजिटर्स ने भाग लिया।

मुख्य रूप से हुए शामिल
इस दौरान एफमेक के सचिव ललित अरोरा, प्रदीप वासन, सुधीर गुप्ता, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली, एएसएमए के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, एफमेक के चन्द्रशेखर जीपीआई, रोमी मगन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

अछनेरा पुलिस पर आरोप- सुविधा शुल्क नहीं देने पर पुलिस ने सड़ा दिए आलू

Next Post

विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

Next Post
विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कलेक्ट्रेट और उद्यान विभाग में किसानों ने फेंके सड़े आलू

कलेक्ट्रेट और उद्यान विभाग में किसानों ने फेंके सड़े आलू

November 17, 2022
जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

January 24, 2024
सांसद चाहर की चुनौती- मामले की जांच होने पर सब साफ हो जाएगा

सांसद चाहर की चुनौती- मामले की जांच होने पर सब साफ हो जाएगा

January 16, 2024
जनपद न्यायालय में 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायालय में 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

May 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.