• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अछनेरा पुलिस पर आरोप- सुविधा शुल्क नहीं देने पर पुलिस ने सड़ा दिए आलू

अछनेरा पुलिस पर आरोप- सुविधा शुल्क नहीं देने पर पुलिस ने सड़ा दिए आलू

पूर्व मंत्री के कहने पर भी नहीं पलटवाया कच्चा माल, कोल्ड स्टोरेज स्वामी बोले पूरे भारत में नहीं ऐसी पुलिसिंग

October 28, 2023
in accident, Agra, News, Police

आगरा। अछनेरा पुलिस की एक कोल्ड स्टोरेज स्वामी ने बात नहीं मानी। इसलिए एक ट्रक आलू सड़ गए हैं। कच्चा माल छोड़ने के लिए पूर्व मंत्री से उन्होंने थानाध्यक्ष को फोन कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों से शिकायत की फिर भी थाना पुलिस ने कच्चा माल नहीं छोड़ा। 

कमला नगर निवासी संजीव गर्ग ने बताया कि टूंडला में उनका शीतगृह है। नौ सितंबर को कोल्ड से आलू लेकर एक ट्रक जा रहा था। दक्षिणी बाईपास के निकट अछनेरा क्षेत्र में दूध के टैंकर ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर के क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। दस सितंबर को वह अछनेरा थाने गए। पुलिस से संपर्क किया। कहा कि ट्रक में आलू लदे हैं। ट्रक उनका नहीं। उसका मालिक मुकदमा लड़ेगा। आलू कच्चा माल है। पुलिस ने टैंकर का दूध ले जाने दिया था। उन्होंने कहा कि आलू भी  दूसरी गाड़ी में पलटवा दें। आलू सड़ जाएंगे। पुलिस ने चार दिन उन्हें टहलाया। बाद में उसने सुविधा शुल्क की मांग की गई। उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी। एक पूर्व मंत्री से थाने फोन कराया। पुलिस ने पूर्व मंत्री से कहा थाने भेज दीजिए कर देंगे। वह थाने गए। उनसे कहा गया कि नेतागिरी करा ले, कुछ नहीं होगा। 
संजीव गर्ग ने बताया कि वह पिछले 25 साल से कारोबार कर रहे हैं। पूरे भारत में उनका माल जाता है। गाड़ियों के हादसे भी होते हैं। पुलिस बिना किसी सिफारिश के कच्चा माल ले जाने देती है। गाड़ी बंद रहती है। किसी बस से एक्सीडेंट हो जाए तो पुलिस कभी सवारियों को थाने में बंद नहीं रखती। आरोपित ट्रक का चालक है। आलू का कोई कसूर नहीं। अछनेरा थाने जैसी पुलिस पूरे भारत में कहीं नहीं है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों तक से शिकायत की। एक माह पहले एसीपी सैंया की पेशी से फोन आया था। उनके बयान दर्ज किए गए। अभी तक जांच भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ट्रक में आलू सड़ चुका है। दुर्गंध से आस-पास के लोग परेशान हैं। अधिवक्ता शफीक कुरेशी का कहना है कि किसी गाड़ी से हादसा हो जाए तो उसमें लदा कच्चा माल पुलिस छोड़ देती है। इसके लिए कोर्ट से आदेश कराने की जरूरत नहीं होती। कोल्ड स्टोरेज स्वामी इस मामले में पुलिस को पार्टी बना सकते हैं। आलू सड़ना थाना पुलिस की कार्यप्रणाली दर्शाता है।

Previous Post

सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

Next Post

स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लगातार बारिश से कई सड़क बनीं तालाब, राहगीरों को हो रही परेशानी

लगातार बारिश से कई सड़क बनीं तालाब, राहगीरों को हो रही परेशानी

August 11, 2024
एतिहासिक कैलाश मेले का शुभारंभ, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगी चारों दिशाएं.

एतिहासिक कैलाश मेले का शुभारंभ, बम बम भोले के जयकारों से गूंजेंगी चारों दिशाएं.

August 21, 2023
भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 800 से अधिक विशेषज्ञ 27 से करेंगे मंथन

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 800 से अधिक विशेषज्ञ 27 से करेंगे मंथन

February 25, 2023
ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

March 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.