• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

अधिकारियों के द्वारा इन्हें कराया जा रहा है चिन्हित, कमला नगर वाला सबसे ज्यादा सुर्खियों में

October 28, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। ताजनगरी के लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है जो पुलिस अधिकारियों से अपने नजदीकी संबंध बताते हैं, उनके साथ में अपने फोटो दिखाते हैं। साथ ही यह बोलते हैं कि हम उनके बहुत खास हैं, उनसे कुछ भी करवा लेंगे। अधिकारियों के संज्ञान में कई ऐसे नाम आ गए हैं जो ठगी कर रहे हैं। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को उनसे सचेत रहने के लिए कहा है। साथ ही सभी एसीपी और थाना प्रभारी को भी मैसेज देने के लिए कहा है कि अधिकारियों के नाम पर वह झांसे में ना आएं। जो सही है वही करें। इन दलालों की सबूत के साथ कुंडली भी निकाली जा रही है।  

बताया जा रहा है कि कुछ कथित लोगों द्वारा अधिकारियों के नाम पर आगरा में बड़े-बड़े खेल किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो कमला नगर का रहने वाला एक व्यक्ति जिसकी कोई नौकरी भी नहीं है, अधिकारियों के नाम पर काम कराने को मोटा पैसा ले रहा है। अधिकारियों के नाम पर शराब की बोतल भी लेता है। जबकि अधिकारियों ने एक बूंद चखी भी नहीं है। एक होटल संचालक उससे बहुत परेशान है। आईपीएस अधिकारियों के नाम पर वह अब तक कई बार बिना पैसा दिए खाना खा चुका है। इस कथित व्यक्ति के पास में कई लग्जरी गाड़ियां भी बताई जा रही हैं। चर्चा है कि हाल ही में उसने बहुत बड़ी कोठी भी खरीदी है। अधिकारियों के नाम पर यह लोगों के साथ बड़े स्तर पर ठगी कर रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि एक दरोगा भी उसके साथ रात में उसकी गाड़ी में बैठकर उसकी सिक्योरिटी में घूमता था। दरोगा को अधिकारियों के द्वारा ठंडा कर दिया गया है। 

एक अन्य व्यक्ति ने विवेचना बदलवाने के लिए अधिकारी के नाम पर पैसे ले लिए यह चर्चा आम है।  जानकारी में यह भी आया है कि वह तबादले कराने के लिए भी कई पुलिसकर्मियों से डील कर चुका है। जबकि अधिकारी उसके कहने पर एक तबादला नहीं करेंगे। दरोगा भी साहब का उसे बहुत खास समझ रहे हैं। इसलिए उसके आगे पीछे दौड़ रहे हैं। इधर एक अन्य व्यक्ति अधिकारियों के पास जब भी जाता है। कभी भी पीड़ित को साथ में लेकर नहीं जाता है। प्रार्थना पत्र पर वह fir दर्ज करने के लिए निवेदन करता है। अधिकारी समझ गए हैं। इसलिए उसे भगा देते हैं। धोखाधड़ी से संबंधित अभी तक करीब 20 प्रार्थना पत्र वह बिना पीड़ित के लेकर आ चुका है। 

अधिकारियों के द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो उनके नाम पर खेल कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने अधीनस्थ आईपीएस अधिकारियों से बैठक कर कह दिया है कि वह सभी एसीपी और थाना प्रभारी को बता दें उनके नाम पर कोई भी अगर झांसा देता है तो वह दबाव में ना आएं। किसी को भी कोई गलत कार्य करने की आवश्यकता नहीं है।

Previous Post

ज्वेलर की दुकान में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Next Post

अछनेरा पुलिस पर आरोप- सुविधा शुल्क नहीं देने पर पुलिस ने सड़ा दिए आलू

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
अछनेरा पुलिस पर आरोप- सुविधा शुल्क नहीं देने पर पुलिस ने सड़ा दिए आलू

अछनेरा पुलिस पर आरोप- सुविधा शुल्क नहीं देने पर पुलिस ने सड़ा दिए आलू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

August 22, 2025
चार थाना प्रभारी और हुए साइड लाइन, पिछले 6 दिन में सात हटे

चार थाना प्रभारी और हुए साइड लाइन, पिछले 6 दिन में सात हटे

May 26, 2025
दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026
अधिवक्ता के घर में लगी आग, धुएं में दम घुटने से बेटे की मौत

अधिवक्ता के घर में लगी आग, धुएं में दम घुटने से बेटे की मौत

May 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.