• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चार थाना प्रभारी और हुए साइड लाइन, पिछले 6 दिन में सात हटे

चार थाना प्रभारी और हुए साइड लाइन, पिछले 6 दिन में सात हटे

कोई खनन में संलिप्त होने तो कोई मुकदमा दर्ज होने पर हटा

May 26, 2025
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा कानून व्यवस्था में सुधार के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी के चलते चार थाना प्रभारी और साइड लाइन किए गए हैं। उनकी जगह नए थाना प्रभारी भेजे गए हैं। 

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में चंद दिन में ही कई मुठभेड़ हो गई हैं।  कई बड़े अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। इधर पुलिस कमिश्नर के द्वारा उन थाना प्रभारी को हटाया जा रहा है जो सिर्फ नाम के हैं किसी काम के नहीं। देर रात पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी निरीक्षक अछनेरा बनाया गया है। अपराध शाखा में ही तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को बासोनी थाने का प्रभारी बनाया गया है। थानाध्यक्ष जगनेर मदन सिंह को थानाध्यक्ष खेरागढ़, थानाध्यक्ष बमरौली कटारा सौरव सिंह को थानाध्यक्ष जगनेर, ज्वैलर्स हत्याकांड में खुलासे में शामिल रहे थानाध्यक्ष पिडौरा हरीश शर्मा को थानाध्यक्ष बमरौली कटारा, ज्वैलर्स हत्याकांड में अमन को मुठभेड़ में ढेर करने में शामिल रहे चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया हरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष पिडौरा, साइबर क्राइम थाने में तैनात अजीत सिंह को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा बनाया गया है। इंस्पेक्टर खेरागढ़ इंद्रजीत सिंह के ऊपर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा अछनेरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा की आए दिन शिकायतें आ रही थी। कोर्ट के आदेश की अवहेलना में उनके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज हो गया है। पुलिस कमिश्नर उनकी कार्यशैली से बिल्कुल खुश नहीं थे। इसी के चलते उन्हें भी हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर मनसुखपुरा सुदामालाल को भी हटा दिया गया है। उनके क्षेत्र के लोग आए दिन उनकी खराब कार्यशैली की शिकायत कर रहे थे। इसके साथ ही खनन में भी उनके संलिप्त होने की शिकायतें थीं। शिकायतों के चलते बासोनी थाने में तैनात सोहन पाल सिंह को भी हटा दिया गया है। पूर्व में भी पुलिस कमिश्नर ने तीन थाना प्रभारी साइड लाइन किए थे। इनमें इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी धर्मेंद्र दहिया, इंस्पेक्टर बरहन उदयवीर सिंह, इंस्पेक्टर शाहगंज कुशल पाल सिंह शामिल थे। तीनों की ही काफी शिकायतें आ रही थी। धर्मेंद्र दहिया अपनी कार्यशैली को लेकर सबसे ज्यादा चर्चित थे। इधर अपराधी अमन को मुठभेड़ में ढेर करने में शामिल चार दरोगाओं को अच्छा चार्ज मिला है। इसमें एसआई योगेश नागर, गुरविंदर सिंह, हरेंद्र कुमार, हरीश शर्मा शामिल हैं। हरीश शर्मा ने ही सबसे पहले सीसीटीवी से अमन की शिनाख्त की थी। 

Previous Post

छेड़छाड़ करने वाले के सिर से जैसे ही आशिकी का भूत उतरा गिड़गिड़ाने लगा

Next Post

चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

January 5, 2025
पेपर लीक मामला: 30 छात्रों तक पहुंच गई पुलिस की जांच

पेपर लीक मामला: 30 छात्रों तक पहुंच गई पुलिस की जांच

May 15, 2022
थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

July 27, 2024
प्रधानमंत्री ने आगरा रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने आगरा रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

May 22, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.