• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खनन के ट्रैक्टर पकड़ने पर दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

खनन के ट्रैक्टर पकड़ने पर दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

खनन की रिपोर्ट नहीं भेजे जाने को लेकर थानाध्यक्ष पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

October 30, 2023
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दो पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वह यही सोच रहे हैं कि उन्होंने ट्रैक्टर पकड़कर बहुत बड़ी गलती कर दी। इधर डीएलए में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को खनन और आरटीओ विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है, लेकिन थानाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है कि उन्होंने खनन  और आरटीओ विभाग को रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी थी। 

अछनेरा थाने के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल  की शनिवार को नाइट ड्यूटी थी। पुलिस कर्मियों ने मिट्टी खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर पकड़ लिए। ट्रैक्टर पकड़े जाने पर चालक ने बताया कि हमारे पास अनुमति है। पुलिसकर्मियों ने अनुमति दिखाने के लिए कहा तो वह बोला कि साहब थाना प्रभारी की तरफ से मौखिक अनुमति है।  पुलिसकर्मियों को गुस्सा आ गया। वह उन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली सहित थाने ले आए। थाने में मौजूद थाना प्रभारी के कारखास ने उन्हें इसकी जानकारी दे दी। थाना प्रभारी सुबह चार बजे अपने रूम से थाना परिसर में चले आए। ट्रैक्टर पकड़ने पर नाराज हुए। दरोगा और दोनों हेड कॉन्स्टेबल को हड़काया। पुलिस कर्मियों ने उनसे कहा साहब हमने तो अपनी ड्यूटी की है। थाना प्रभारी ने कहा कि आगे से ऐसी ड्यूटी मत करना। क्यों कि दोनों ट्रैक्टर थाने आ चुके थे। उन्हें 207 एमवी एक्ट में सीज करा दिया गया। खनन और आरटीओ विभाग को रिपोर्ट नहीं भेजी गई।   दरोगा और दोनों हेड कॉन्स्टेबल की सुबह छह बजे जीडी में वापसी हुई थी। सुबह आठ बजे से तीनों पुलिस कर्मियों की बार्डर की एक नहर पर डे ड्यूटी लगा दी गई। मामले में डीएलए ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। अधिकारियों ने मामले की जांच की तो तो संज्ञान में आया कि थानाध्यक्ष के द्वारा खनन की रिपोर्ट वास्तव में नहीं भेजी गई है। सोमवार को खनन और आरटीओ विभाग को रिपोर्ट भिजवाई गई है। थानाध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट नहीं भेजे जाने पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्टा खनन के ट्रैक्टर पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर लाइन हाजिर की कार्रवाई कर दी गई है। दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई चर्च में छाई है।

भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश दिए हैं कि खनन किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए। ऐसे में खनन के ट्रैक्टर पकड़ने पर सिपाहियों पर कार्रवाई किसी को हजम नहीं हो रही है। दो कारखास भी लाइन हाजिर किए गए हैं। दोनों लंबे समय से सुर्खियों में छाए हुए थे। 

खनन और आरटीओ विभाग को क्यों नहीं भेजी जाती रिपोर्ट?

खनन में ट्रैक्टर और डंपर पकड़े जाने पर अगर खनन विभाग और आरटीओ विभाग में रिपोर्ट भेजी जाती है तो वहां से अधिकारी मुआयना करने आते हैं। वह देखते हैं कि कितने घन मीटर मिट्टी या बालू है, उसके बाद वह मिनिमम 50 हजार का जुर्माना लगाते हैं। इसी प्रकार आरटीओ विभाग द्वारा भी सभी पेपर चेक किए जाते हैं। इसके साथ ही यह चेक किया जाता है कि वाहन ओवरलोड तो नहीं था। विभाग के द्वारा कोई भी कमी मिलने पर कम से कम 25 से 30 हजार का जुर्माना लगाया जाता है। थाना प्रभारी के द्वारा रिपोर्ट इसलिए नहीं भेजी जाती जिससे खनन माफिया का फायदा हो जाए और वह उन्हें समझते रहें।

Previous Post

सराफा कारोबारी की 30 किलो चांदी लेकर गायब हुआ कारीगर

Next Post

DLA की खबर का असर, थानाध्यक्ष अछनेरा लाइन हाजिर

Related Posts

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

Next Post
DLA की खबर का असर, थानाध्यक्ष अछनेरा लाइन हाजिर

DLA की खबर का असर, थानाध्यक्ष अछनेरा लाइन हाजिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी करने वाले अपराधियों से सतर्क रहने को लगे होर्डिंग

शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी करने वाले अपराधियों से सतर्क रहने को लगे होर्डिंग

November 5, 2025
आगरा से गायब छात्र का मथुरा में मिला शव

आगरा से गायब छात्र का मथुरा में मिला शव

March 18, 2023
हाईकोर्ट से मिली बांके बिहारी कॉरिडोर को मंजूरी

हाईकोर्ट से मिली बांके बिहारी कॉरिडोर को मंजूरी

November 20, 2023
पूर्व प्रधान के घर खेले जा रहे जुए के फड पर छापा, 13.50 लाख रुपए बरामद

पूर्व प्रधान के घर खेले जा रहे जुए के फड पर छापा, 13.50 लाख रुपए बरामद

June 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.