• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा की थी कार, किसने बनाई रील, किसके थे नोट, जांच शुरू

दरोगा की थी कार, किसने बनाई रील, किसके थे नोट, जांच शुरू

बैग पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया, जितने मुंह उतनी बातें

November 23, 2023
in administration, Agra, Police

आगरा। मोटी चेन मोटा पैसा कोई दिखा दो हमारे जैसा, छोरी चिल्लावे पैसा ही पैसा। इस गाने पर बनी रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रील में कार के डैश बोर्ड पर 500-500 के नोटों की गड्डियां बिखरी पड़ी थीं। गुरुवार को यह शिनाख्त की गई है कि यह कार किसकी है। कार एक दरोगा की थी। उसे निलंबित किया गया है। दरोगा ने मौखिक बयान में कहा है कि कार थाना प्रभारी के कारखास लेकर गए थे। रील उन्होंने बनाई। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी फतेहाबाद को सौंपी गई है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल रील में कार में 500-500 की नौ गड्डियां दिख रही हैं। यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस रील को लेकर  थाना क्षेत्र में चल रही चर्चाएं हैरान कर देने वाली हैं। रील वायरल होने के बाद पूर्व में शमसाबाद थाने में तैनात रहे दरोगा नितिन बढ़ाना को निलंबित किया गया है। वर्तमान में वह बासौनी थाने में तैनात हैं। अक्तूबर में ही दरोगा को पहले थाना डौकी उसके बाद वहां से बासौनी थाने ट्रांसफर किया गया था। गुरुवार को रील वायरल होने की खबर पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा के कार्यालय पर गुरुवार को दरोगा की कार बुलाई गई।  कार का अंदर से वीडियो बनाया गया। वीडियो को वायरल रील से मैच किया गया। पुष्टि हुई कि इसी कार में रील बनी है। कार दरोगा नितिन बढ़ाना की थी। दरोगा ने अपने मौखिक बयान में बताया कि उसकी कार अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में शमसाबाद थाने में तैनात दो सिपाही लेकर गए थे। दोनों कारखास हैं। सिपाहियों ने उससे कहा था कि थाना प्रभारी के घर एक बैग देने जाना है। उसने अपनी कार उन्हें दे दी थी।

इधर पूरे प्रकरण की जांच एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय को दी गई है। जांच इस बात की चल रही है कि रील किसने बनाई। गाड़ी में बिखरी नोटों की गड्डियां किसकी थीं। दरोगा आरोप लगा रहा है कि उसकी कार लेकर गए कारखासों ने रील बनाई थी।  इधर बैग पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया। जितने मुंह लोग उतनी बातें करने लगे। बैग में क्या था इसे लेकर भी पुलिस वालों ने दावे किए मगर किसी के पास कोई प्रमाण नहीं था। जांच में यह साफ होगा कि रील किसने बनाई। गाड़ी में बिखरी नोटों की गड्डियां किसकी थीं। पुलिस कर्मी के पास यह रकम कहां से आई।

जांच में मिलेंगे इन सवालों के जवाब–

-कारखास किस दिन दरोगा की कार मांगकर ले गए थे। कार से कहां गए थे।
-किसकी आईडी से रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। उसे थाने में तैनात किस पुलिस कर्मी ने कापी करके वायरल किया।
-बार-बार यह हल्ला क्यों मच रहा है कि बैग महत्वपूर्ण था। उसे लेकर कारखास गए थे। आखिर बैग में क्या था। एक बैग लेकर दो कारखास कार से एनसीआर क्यों गए।
-जिसने भी रील बनाई उसके पास नोट कहां से आए। क्या अपने बैंक खाते से निकाले थे।

Previous Post

आगरा के लाल कै. शुभम गुप्ता देश के लिए शहीद हुए, डीजीसी क्राइम के थे बेटे

Next Post

मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई, कृष्णनगरी में बोले प्रधानमंत्री

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई, कृष्णनगरी में बोले प्रधानमंत्री

मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई, कृष्णनगरी में बोले प्रधानमंत्री

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला की हत्या कर शव फेंका

यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला की हत्या कर शव फेंका

February 6, 2026
ताजनगरी के 5 लेखकों को साहित्य पुरस्कार

ताजनगरी के 5 लेखकों को साहित्य पुरस्कार

August 2, 2022
अछनेरा थाना पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे, एक पर 25 दूसरे पर सात  मुकदमे दर्ज

अछनेरा थाना पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे, एक पर 25 दूसरे पर सात मुकदमे दर्ज

February 26, 2023
प्राधिकरण ने तीन स्थानों पर अवैध निर्माण पर की कार्रवाई

प्राधिकरण ने तीन स्थानों पर अवैध निर्माण पर की कार्रवाई

January 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.