• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल से चली गोली से महिला गंभीर, आगरा में भी रहा है सुर्खियों में

अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल से चली गोली से महिला गंभीर, आगरा में भी रहा है सुर्खियों में

किसानों की बेवजह लाठी से की थी पिटाई, वादिया से अनर्गल बात करने पर आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने किया था सस्पेंड

December 8, 2023
in Agra, Police

आगरा। शुक्रवार को अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली में दारोगा की पिस्टल से गोली चल गई। यह पासपोर्ट वेरिफिकेशन के ल‍िए आई महिला के स‍िर में लग गई। इसके बाद बवाल के हालात बन गए। थाना घेर लिया गया। इधर गंभीर हालत में महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दारोगा फरार हो गया, जिसे निलंबित कर दिया गया है। जिस दरोगा की पिस्टल से गोली चली वह आगरा में भी तैनात रहा है। यहां भी विवादों के चलते सुर्ख़ियों में रहा है। आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने उसे निलंबित किया था।

दरोगा मनोज कुमार तीन महीने पहले ही आगरा से गए थे। अलीगढ़ में कोतवाली में भुजपुरा चौकी प्रभारी बनाये गए।  शुक्रवार दोपहर में हड्डी गोदाम निवासी शकील अहमद की पत्नी इशरत जहां पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अपने बड़े बेटे इशान के साथ गई थीं। दोनों कार्यालय में संबंधित कर्मचारी की सीट के सामने खड़े थे। कुछ दूरी पर मनोज कुमार थे। इन्हें एक सिपाही ने पास के शस्त्रागार से पिस्टल निकालकर दी। मनोज कुमार ने पिस्टल लेते ही ट्रिगर दबा दिया जिससे गोली चल गई। इसकी नाल महिला की ओर थी। गोली लगते ही महिला गिर गई। बेटा हक्का-बक्का रह गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गंभीर हालत में महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। दरोगा कीगिरफ्तारी की मांग को लेकर सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह के साथ स्थानीय लोगों ने करीब आधा घंटा कोतवाली पर हंगामा किया। मेडिकल कालेज पर भी प्रदर्शन किया। ऊपरकोट बाजार बंद कर दिया गया। दरोगा के निलंबित होने के बाद सभी शांत हुए। 

दरोगा मनोज कुमार आगरा में निबोहरा में जब थानाध्यक्ष थे तो उन्होंने कुछ किसानों की बेवजह लाठी से पिटाई की थी। किसान दया की भीख मांग रहे थे लेकिन वह लगातार लाठियां बरसाते रहे। वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद एक वादिया और उनके बेटे से उसने अनर्गल बातचीत की थी जिसके बाद 3 नवंबर 2022 को आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने उसे निलंबित कर दिया था। चर्चाएं यह भी है कि एक बार जब वह पश्चिमी सर्किल के एक थाने में तैनात थे तो उनकी वजह से एक हादसा हो गया था। अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला था और मामले को निपटा दिया था। अकोला, सुभाष बाजार, टोल प्लाजा, शास्त्रीपुरम चौकी पर भी वह अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता था। वह बेकाबू हो जाते थे।

Previous Post

एसीपी कोर्ट में तीन आरोपियों की जमानत देने आए छह जमानती फर्जी निकले

Next Post

सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

Related Posts

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

October 28, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

Next Post
सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पेपर लीक मामला: 30 छात्रों तक पहुंच गई पुलिस की जांच

पेपर लीक मामला: 30 छात्रों तक पहुंच गई पुलिस की जांच

May 15, 2022
विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर मॉडल रोड के निर्माण की गति पर लगा रहे ब्रेक

विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर मॉडल रोड के निर्माण की गति पर लगा रहे ब्रेक

December 22, 2024
सोनिया-राहुल को ईडी का नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए राहुल को कल बुलाया, सोनिया आठ को जाएंगी

सोनिया-राहुल को ईडी का नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए राहुल को कल बुलाया, सोनिया आठ को जाएंगी

June 1, 2022
ब्राह्मण महासभा का चुनाव रोकने को लेकर हंगामा

ब्राह्मण महासभा का चुनाव रोकने को लेकर हंगामा

January 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति
  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.