• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर मॉडल रोड के निर्माण की गति पर लगा रहे ब्रेक

विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर मॉडल रोड के निर्माण की गति पर लगा रहे ब्रेक

नगर निगम 16 सड़कों को मॉडल रोड के रुप में कर रहा है विकसित

December 22, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा। नगर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर, पोल और लाइनें नगर निगम द्वारा विकसित की जा रहीं मॉडल रोड के निर्माण की गति पर ब्रेक लगा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य अभियंता नगर निगम ने टोरंट पावर को पत्र लिख कर रोड निर्माण के कार्य में बाधा बन रहे पोल, लाइनों और ट्रांसफार्मरों के शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। जिन स्थानों पर रोड के निर्माण कार्य में ट्रांसफार्मर और पोल बाधा बन रहे हैं वहां का टोरेंट पावर के अधिकारियों को सर्वे भी नगर निगम के अभियंताओं द्वारा कराया गया है।
नगर निगम शहर की 16 सड़कों को मॉडल रोड के रुप में विकसित कर रहा है। ये सड़कें 15 वें वित्त के तहत बनायी जा रहीं हैं। मॉडल रोड के माध्यम से नगर निगम शहर को स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इन सड़कों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके इस प्रकार से डिजायन और विकसित किया जाता है कि वे एक आदर्श सड़क का उदाहरण बन सकें। इनको विकसित करते समय शहर के यातायात, सौंदर्य, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मॉडल रोडों के विकसित होने से यातायात प्रबंधन में सुधार होने से जाम की समस्या नहीं होगी जिससे नगर में प्रदूषण और दुर्घटनाओं में खासी कमी आएगी। पैदल चलने वालों के लिए डेढ़ मीटर चौडे़ विशेष पाथवे बनाये जाएंगे। साइड पटरी पर कलरफुल टाइल्स और बीच बीच में ग्रास पेवर टाइल्स का उपयोग किया जाएगा। जहां पर रोड चौड़ी है वहां पर डिवायडर और पेड़ पौधों को लगाकर हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा। इनको विकसित करने के लिए सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बारिश के दौरान जल निकासी के लिए उत्कृष्ट ड्रेनेज सिस्टम, कुछ सड़कों पर रोशनी के लिए बेहतर लाइटिंग सिस्टम को भी लगाया जाएगा। सड़कों पर ट्रेफिक सिंगनल, लेन डिवायडर्स और साइन बोर्ड लगाये जाएंगे।

यह सड़कें मॉडल रोड के रुप में हो रहीं विकसित

 मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि छत्ता जोन के कक्ष संख्या 58 व 60 के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित 80 फुटा रोड पर इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन के सामने से कांशीराम आवास योजना तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य, लोहामंडी जोन के मारुति स्टेट चौराहे से बोदला चौराहे तक, इसी जोन में एसबीआई बैंक चौराहा से राजामंडी रेलवे स्टेशन मार्ग, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क चौराहा तक साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स का कार्य, छत्ता जोन में कक्ष संख्या 50 व 67 में रामबाग चौराहे से एत्मादउद्दौला होते हुए पुल तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण, लोहामंडी जोन के कक्ष संख्या 75 भावना क्लार्क इन से सेक्टर सात शिवालिक स्कूल मोड़ तक व होली पब्लिक स्कूल से हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से फर्श का निर्माण, छत्ता जोन के कक्ष 53 ट्रांस यमुना कालोनी फेस वन में पंछी पेठा स्टोर से हैरीटेज पब्लिक स्कूल तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौन्दर्यीकरण का कार्य, इसी जोन के कक्ष संख्या 50 नुनिहाई पुलिस चौकी से रामबाग सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौंदर्यीकरण, लोहामंडी जोन के बोदला चौराहा से लोहामंडी होते हुए सैंट जोंस तक दोनों साइड में इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी, इसी जोन में बोदला चौराहे से लोहामंडी होते हुए सैंट जांस तक रोड वाइडनिंग डिवायडर आदि के काम, लोहामंडी के कक्ष संख्या 90 पश्चिमपुरी चौराहा से जोनल पार्क तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी कर निर्माण कार्य, कक्ष संख्या 75 में जोनल कार्यालय से कारगिल चौराहे तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी का निर्माण, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज पुलिया से शांति नगर मोड़ तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य, वाटर वर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी चौराहा तक एवं वाटर वर्क्स शैल्टर होम से लंगड़े की चौकी तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य, एनएच-19 से केके नगर होते हुए सैनी धर्मशाला तक नाली मरम्मत व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण का काम के अलावा एन एच -19 से बाईपुर रोड से कल्पना स्टेशनरी की दुकान तक नाला मरम्मत व साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। सभी मार्गों के विकसित करने के लिए आर्किटैक्ट व अभियंताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

मॉडल रोड परियोजना के तहत प्रमुख सड़कों पर उच्चगुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग, साफ सफाई और जल निकासी जैसे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है। यह परियोजना न केवल षहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ायेगी बल्कि नागरिकों और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव भी प्रदान करेगी।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Previous Post

ताजगंज में पेड़ पर लटका मिला शव, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post

धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर की मौत

पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर की मौत

April 5, 2025
पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

June 5, 2022
सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव ने कूटरचित दस्तावेजों पर लिया लोन, गिरफ्तार

सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव ने कूटरचित दस्तावेजों पर लिया लोन, गिरफ्तार

September 20, 2023
जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.