आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक दुकान का संचालन करने वाली युवती को पनीर के पैसे मांगना भारी पड़ गया। दबंगों ने उसे बुरे तरीके से पीटा। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवती का आरोप यह भी है उसकी चेन और गल्ले में से पैसे भी लूट गए हैं।
फाउंड्री नगर के गणेश नगर में प्रीति देवी किराए पर डेयरी की दुकान चलाती हैं। प्रीति का आरोप है कि रोहित यादव उसकी दुकान पर आया था। उसने दो किलो पनीर खरीदा। पनीर के पैसे मांगने पर वह गाली गलौज करने लगा। जब प्रीति ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ में छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी। प्रीति का आरोप है कि उसके कान की आवाज चली गई है।











