आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मार्च को आगरा आ सकते हैं। उनके आने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कार्यक्रम स्थल का मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने निरीक्षण भी किया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 494 करोड रुपए के 96 प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। वह यहां पर विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनका कार्यक्रम सर्किट हाउस में प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा मंडल स्तरीय ऋण वितरण शिविर में 1000 युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आने को लेकर कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। साफ-सफाई भी कराई जा रही है। मंगलवार को तैयारी को लेकर अधिकारियों की मीटिंग भी हुई। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इसमें दिशा निर्देश दिए।











