आगरा। डौकी में पति-पत्नी के द्वारा सुसाइड कर लिया गया। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
गांव नरी कंकर में रहने वाले लवकुश की शादी एक साल पहले पिनाहट की रहने वाली राखी से हुई थी। सोमवार रात राखी ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंचे। राखी के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लवकुश और उसके घर वालों के साथ में मारपीट कर दी। बताया जा रहा है इससे लवकुश दहशत में आ गया। वह घर से भाग कर खेत की तरफ चला गया। वहां उसने भी सुसाइड कर लिया। दोनों ही घरों में मातम छाया हुआ है।











