• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पूर्व मंत्री से धोखाधड़ी में कठघरे में आया बेटा

पूर्व मंत्री से धोखाधड़ी में कठघरे में आया बेटा

लोन के लिए बेटे ने ही किया था आवेदन, डीसीपी सिटी की जांच में हुआ खुलासा

December 18, 2023
in Agra, Crime, Politics

आगरा। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के साथ हुई 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी में उनका बेटा ही कठघरे में है। पूरे प्रकरण की जांच पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय को दी थी। डीसीपी सिटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि पूर्व मंत्री के बेटे ने लोन के लिए आवेदन किया था। फाइनेंस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों से मिलकर नियमों को ताक पर रखकर लोन किया गया। अब देखना यह है कि मुकदमे के बाद पुलिस इस मामले में पहले किसे गिरफ्तार करती है।

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने लोहामंडी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में आरोप है कि फर्जीवाड़ा करके एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज से उनके हसनपुरा स्थित आवास पर 1.40 करोड़ का लोन ले लिया गया। लोन की किश्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी ने मकान पर कब्जे के आदेश करा लिए। उस समय पूर्व मंत्री को इस बात की जानकारी हुई कि उनके पुश्तैनी मकान पर फर्जी तरीके से लोन ले लिया गया।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच मुकदमे से पहले पुलिस आयुक्त ने उन्हें सौंपी थी। उन्होंने इस मामले में फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। लोन के लिए जो कागज प्रस्तुत किए गए थे उनका प्रथम दृष्टया अवलोकन किया। अपनी जांच रिपोर्ट उन्होंने पुलिस आयुक्त को सौंप दी थी। डीसीपी सिटी की जांच रिपोर्ट में पूर्व मंत्री का एक बेटा कठघरे में है। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि लोन के लिए उसने ही आवेदन किया था। अपने पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। अभी यह साफ नहीं है कि पूर्व मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किसने किए थे। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि कठघरे में आए बेटे के हस्ताक्षर असली हैं। जानकारी के बाद परिजनों ने उससे लोन के बारे में पूछा था। उसने साफ कह दिया कि पुलिस की जांच गलत है। उसका लोन से कोई लेना-देना नहीं ।

डीसीपी को दिये बयान में लोन लेना स्वीकारा
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि जांच के लिए पूर्व मंत्री के बेटे को भी बुलाया गया था। पुलिस को दिए बयान में बेटे ने यह स्वीकार किया कि लोन उसने लिया था। उसने बताया कि मकान में 85 प्रतिशत के हिस्सेदार पिता और 15 प्रतिशत का है वह है। बेटे ने बयान में यह भी कहा कि पिता की सहमति से लोन लिया था। हालांकि पूर्व मंत्री ने पुलिस से कहा कि उन्हें लोन की जानकारी नोटिस के बाद हुई।

Previous Post

डीईआई में पांच दिवसीय स्काउट और गाइड कैंप में लाभान्वित हुए छात्र-छात्राएं

Next Post

बावरिया गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
बावरिया गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

बावरिया गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में चलती हुई कार बनी आग का गोला

सिकंदरा में चलती हुई कार बनी आग का गोला

December 17, 2022
आगरा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग के चार लोग पकड़े

आगरा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग के चार लोग पकड़े

October 10, 2024
मौका पाकर पार कर देते थे एटीएम फिर निकाल लेते थे रकम

मौका पाकर पार कर देते थे एटीएम फिर निकाल लेते थे रकम

August 31, 2025
शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

November 3, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.