• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एंटी करप्शन ने जीएसटी सहायक आयुक्त के प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

एंटी करप्शन ने जीएसटी सहायक आयुक्त के प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

एक व्यापारी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर बंद होने पर उसे चालू कराने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी

January 19, 2024
in Agra, Corruption, Crime, News

आगरा। राज्य कर विभाग के कार्यालय से शुक्रवार की शाम एंटी करप्शन ने जीएसटी सहायक आयुक्त के प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा। एक व्यापारी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर बंद होने पर उसे चालू कराने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। उसने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी।  एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप कर युवक को पकड़ लिया। सिकंदरा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि कहरई, ताजगंज निवासी अमर चंद शर्मा का ऑयल का काम है। उन्होंने शिकायत की थी कि उनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर बंद हो गया है। उसे चालू कराने के एवज में प्राइवेट कर्मचारी मनीष कुमार पांच हजार रुपये मांग रहा है। प्राइवेट कर्मचारी मनीष कुमार जीएसटी सहायक आयुक्त प्रवेश कुमार के लिए काम करता है। प्राइवेट कर्मचारी जिन कामों के ठेके लेता है वह तत्काल हो जाते हैं। प्राइवेट कर्मचारी प्रतिदिन सरकारी कर्मचारी की तरह कार्यालय आता है। वहां ऑफिस में बैठता है। खुद को बाबू ही बताता है। शिकायत पर गोपनीय जांच कराई गई। जांच में यह बात सही निकली कि राज्य कर विभाग में प्राइवेट कर्मचारी का बोल-बाला है। वह काम के ठेके लेता है। शिकायत की पुष्टि के बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पीड़ित को रिश्वत लेकर कार्यालय भेजा गया। जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत ली टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित के पकड़े जाते ही कार्यालय में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर के अनुसार कई लोग कार्यालय छोड़कर भाग गए। आरोपित के खिलाफ सिकंदरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपित को शनिवार को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Previous Post

सेवानिवृत्त आइएएस के घर लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़

Next Post

तेज रफ्तार अर्टिगा कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, चार की मौत

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
तेज रफ्तार अर्टिगा कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, चार की मौत

तेज रफ्तार अर्टिगा कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, चार की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना में नहाते समय चार युवक डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया

यमुना में नहाते समय चार युवक डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया

May 20, 2023
फैक्ट्री में सिलेंडर फट जाने से युवक की मौत

फैक्ट्री में सिलेंडर फट जाने से युवक की मौत

May 21, 2022
एत्मादपुर में दोपहर से गायब बच्ची की हत्या कर खेत में फेंका शव

एत्मादपुर में दोपहर से गायब बच्ची की हत्या कर खेत में फेंका शव

December 30, 2023
थाने में सिपाही का युवक को पटे से थर्ड डिग्री देने का वीडियो वायरल

थाने में सिपाही का युवक को पटे से थर्ड डिग्री देने का वीडियो वायरल

August 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.