• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शास्त्रीपुरम में एडीए के फ्लैट में धमाका होने से चार फ्लैट की दीवारें गिरीं

शास्त्रीपुरम में एडीए के फ्लैट में धमाका होने से चार फ्लैट की दीवारें गिरीं

घायल चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत खतरे से बाहर

January 26, 2024
in accident, Agra, News

आगरा। आज सुबह सिकंदरा शास्त्रीपुरम में विकास प्राधिकरण के चार मंजिला फ्लैट के द्वितीय तल पर धमाका होने से तीन फ्लैट की दीवारें और एक का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। एक फ्लैट की खिड़की का जंगला धमाके के चलते 100 मीटर दूर जाकर गिरा। फ्लैट में रहने वाली महिला उसकी बेटियां और जेठ घायल हो गए। सिलेंडर में धमाका होने की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

 शास्त्रीपुरम में पुराने पावर हाउस के पास एडीए के चार मंजिला फ्लैट हैं। इनमें एफ ब्लाक दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट संख्या 31 में जूता कारखाना में काम करने वाले दिलीप कुमार अपनी पत्नी बिमला देवी, बच्चों प्रियंका, स्नेहा, विवेक और बड़े भाई मुकेश के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह दिलीप उनका पुत्र काम से बाहर गए थे। पत्नी दोनों बेटी और भाई फ्लैट पर थे। दिलीप कुमार के फ्लैट में अचानक भीषण धमाका होने से वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गए। दिलीप के बाहरी कमरे की दीवार ढह गई। बराबर वाले फ्लैट संख्या 31 और नीचे के एक फ्लैट की मुख्य गेट की दीवार और छज्जा गिर गया। लोगों को लगा कि सिलेंडर में विस्फाेट हुआ है, वह अपने फ़्लैटों से भागकर बाहर आ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से बिमला देवी उनकी दोनों बेटियों और जेठ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।उन्हें फ्लैट की रसोई में रखे तीन सिलेंडर सुरक्षित मिले। इनमें एक सिलेंडर भरा हुआ था। बाकी दोनों खाली थे। किचन का हिस्सा सुरक्षित था। इसने सिलेंडर में विस्फोट की आशंका को खारिज कर दिया।अग्निशमन अधिकारी अमर पाल सिंह ने बताया विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से सिलेंडर या अन्य किसी वस्तु में विस्फोट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। घायल चारों लोगों की हालत खतरे से बाहर है। फ्लैट में सिलेंडर में विस्फोट होने के साक्ष्य नहीं मिलने पर लोगो को आशंका है कि गैस गीजर में विस्फोट हुआ होगा। पुलिस इस दृष्टिकोण से भी छानबीन कर रही है। 

Previous Post

सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर आईजी दीपक कुमार, दो डीसीपी सहित कई पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

Next Post

डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला पुलिस ने वाहन चोरी करने वाला गैंग दबोचा

एत्माउद्दौला पुलिस ने वाहन चोरी करने वाला गैंग दबोचा

September 20, 2023
बाह तहसील में समाधान दिवस में डीएम ने कई फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान

बाह तहसील में समाधान दिवस में डीएम ने कई फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान

July 5, 2025
ताज महोत्सव का हुआ आगाज, हो रहे रंगारंग कार्यक्रम

ताज महोत्सव का हुआ आगाज, हो रहे रंगारंग कार्यक्रम

February 17, 2024
दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.