• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा करेगी गांव में प्रवास, चार से 11 फरवरी तक चलेगा गांव चलो अभियान

भाजपा करेगी गांव में प्रवास, चार से 11 फरवरी तक चलेगा गांव चलो अभियान

जनप्रतिनिधियों के साथ, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता चौपाल लगाकर सुनेंगे जन समस्याएं

January 30, 2024
in Agra, News, Politics

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक गांव में 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक-एक वोट सहेजने की योजना बनाई है। यह अभियान चार से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए व्यापक रणनीति तैयार की है।

भाजपा महानगर की गांव चलो अभियान कार्यशाला महाजन भवन जयपुर हाउस में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आगरा महानगर के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा गांव चलो अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि जिन संकल्पों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंची उन सारे संकल्पों को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया है। हमें गांव-गांव तक पहुंच कर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है और विपक्ष के हर विघटनकारी मंसूबे को ध्वस्त करना है। गांव चलो अभियान की कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महानगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा गांव के प्रत्येक जाति के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है। 2019 की तुलना में 2024 में प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम करना है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर भाजपा के खिलाफ तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा प्रत्येक गांव में घर-घर दस्तक देकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां को पहुंचाना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि गांव चलो अभियान के लिए प्रत्येक गांव में एक प्रवासी और एक संयोजक तैनात किया जाएगा। जिस गांव में मतदाताओं की संख्या एक हजार से अधिक होगी वहां दो प्रवासी और दो संयोजक रहेंगे। प्रवासी दूसरे गांव या शहरी क्षेत्र से होंगे जबकि संयोजक उसी क्षेत्र के होंगे। प्रवासी को हर 15 दिन के अंतराल पर उस गांव या क्षेत्र में 24 घंटे प्रवास करना है। भानु महाजन ने बताया कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत छोटी-छोटी चौपाल लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर प्रवासी बात करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। गांव और क्षेत्र में प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क, बूथ समितियां तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर संपर्क करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा प्रमुख रहेगी।

इनकी रही मौजूदगी
महाजन भवन जयपुर हाउस में आयोजित गांव चलो कार्यशाला के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, टीएन अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

पुलिस कमिश्नर की लिखित परीक्षा में छूटे थाना प्रभारियों के पसीने, नहीं बता सके थाना क्षेत्र के अपराधियों के नाम

Next Post

आगरा पुलिस ने बरामद किए 24 लाख रुपए के चोरी हुए मोबाइल

Related Posts

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

Next Post
आगरा पुलिस ने बरामद किए 24 लाख रुपए के चोरी हुए मोबाइल

आगरा पुलिस ने बरामद किए 24 लाख रुपए के चोरी हुए मोबाइल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में चीन से लौटा कारोबारी निकला कोरोना पॉजिटिव, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा सैंपल

आगरा में चीन से लौटा कारोबारी निकला कोरोना पॉजिटिव, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा सैंपल

December 25, 2022

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने विभागों में लटकाए ताले

November 15, 2021
वक्फ (संशोधन) विधेयक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदमः सांसद नवीन जैन

वक्फ (संशोधन) विधेयक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदमः सांसद नवीन जैन

April 3, 2025
सट्टेबाज सनी कबाडिया की 3.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

सट्टेबाज सनी कबाडिया की 3.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

June 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
  • भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा
  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.