• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
500 शिक्षक होने के बाद भी विश्वविद्यालय ने नकल रोकने के लिए संविदा शिक्षक को किया नियुक्त, औटा विरोध में

500 शिक्षक होने के बाद भी विश्वविद्यालय ने नकल रोकने के लिए संविदा शिक्षक को किया नियुक्त, औटा विरोध में

औटा अध्यक्ष बोले विश्वविद्यालय नकल को बढ़ावा देने का काम कर रहा है

February 8, 2024
in administration, Agra, Crime, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में केंद्र संचालकों के द्वारा वसूली की शिकायत पर वहां संविदा शिक्षक को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर औटा विरोध में आ गई है। औटा अध्यक्ष प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि एडेड कॉलेज में सैकड़ो स्थाई शिक्षक मौजूद हैं। फिर भी संविदा शिक्षक पर्यवेक्षक बनाए जा रहे हैं। खानापूर्ति और कार्रवाई का दिखावा करने के लिए संविदा के शिक्षक पर्यवेक्षक बनाए जा रहे हैं। 

24 जनवरी से विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं को बीच में भी पूर्व की भांति केंद्र बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रों पर वसूली की भी शिकायतें आ रही हैं। फतेहपुर सीकरी में जेपी शर्मा कॉलेज की छात्रों ने शिकायत की है। छात्रों ने कहा है कि प्रति पेपर 500 रुपये मांगे जा रहे हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह परीक्षा छोड़ रहे हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद विश्वविद्यालय ने भौतिक विज्ञान विभाग के संविदा शिक्षक डॉक्टर आशुतोष द्विवेदी को वहां पर्यवेक्षक बनाया है। औटा अध्यक्ष प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि आगरा के एडेड कॉलेज में 500 से 600 स्थाई शिक्षक हैं। फिर भी परीक्षा नियंत्रक के द्वारा संविदा शिक्षक को पर्यवेक्षक बनाया जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं का किस तरीके से मजाक उड़ा रहा है। केंद्रों पर वसूली की शिकायतें आ रही हैं और उन्हें डीबार भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में कुलपति से वार्ता करेंगे। इधर जिस आरसीएस मेमोरियल कॉलेज का जेपी शर्मा कॉलेज में केंद्र बनाया गया है, उस आरसीएस मेमोरियल कॉलेज संचालक ने परीक्षा नियंत्रक से शिकायत की है कि केंद्र पर छात्रों के साथ अनैतिक व्यवहार किया जा रहा है। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, उनसे वसूली भी हो रही है। चुनिंदा छात्रों को अलग से कमरों में बैठाकर नकल कराई जा रही है।

Previous Post

थानाध्यक्ष पिनाहट हटाए गए, इंस्पेक्टर छत्ता को भेजा पिनाहट

Next Post

जिला विद्यालय निरीक्षक, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
जिला विद्यालय निरीक्षक, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिला विद्यालय निरीक्षक, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सोनीपत से ताजमहल देखने आए पर्यटक को हार्ट अटैक, सीपीआर से बची जान

सोनीपत से ताजमहल देखने आए पर्यटक को हार्ट अटैक, सीपीआर से बची जान

November 25, 2024
आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

May 12, 2026
हादसा-16: रात में जेसीबी ने गिराए मकान, सुबह निकाला सामान

हादसा-16: रात में जेसीबी ने गिराए मकान, सुबह निकाला सामान

February 2, 2023
फिरोजाबाद: लग्जरी कारों के शौकीन हैं मनीष असीजा

फिरोजाबाद: लग्जरी कारों के शौकीन हैं मनीष असीजा

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.