• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाच मेरी रानी नाच.. गाने पर गुरु रंधावा ने ताज महोत्सव में मचाया धमाल, भीड़ हुई बेकाबू

नाच मेरी रानी नाच.. गाने पर गुरु रंधावा ने ताज महोत्सव में मचाया धमाल, भीड़ हुई बेकाबू

गुरु रंधावा के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी

February 24, 2024
in Agra, Cultural, National, News

आगरा। शनिवार रात ताज महोत्सव में गुरु रंधावा अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं, उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में दर्शक आए हुए हैं। सभी उनके गानों पर झूम रहे हैं। नाच मेरी रानी नाच गाने ने युवाओं में जोश भर दिया। कई युवाओं ने सर्दी में भी अपनी शर्ट उतारकर लहराना शुरू कर दिया। भीड़ अधिक होने के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सीट फुल होने की वजह से कई लोगों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया है। गुरु रंधावा ने जब अपनी जैकेट उतार कर फेंकी तो उसे पाने के लिए फैंस रेलिंग तोड़कर वीआईपी गैलरी में घुस गए। इसके बाद पुलिस को हल्का सा बल प्रयोग करना पड़ा।

शनिवार को गुरु रंधावा और स्वाति मिश्रा को बुलाया गया है। 7:00 से लेकर 9:00 तक स्वाति मिश्रा ने धमाल मचाया। स्वाती मिश्रा ने नगरी हो अयोध्या सी, मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे भजन पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 9:00 से गुरु रंधावा का शो था। उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में युवा आए। भीड़ अधिक आने की आशंका के चलते दोपहर से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। दो डीसीपी और तीन एसीपी लगाए गए हैं। इसके साथ ही कई थानों के थाना प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। आठ के बाद एक साथ भीड़ का आना शुरू हो गया। नौ तक हजारों की संख्या में लोग अंदर थे। मंच ऑडिटोरियम में जाने का कई लोग सपना देखकर ही लौट गए। सीट फुल होने की वजह से उन्हें एंट्री नहीं मिली। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से भी 1500 पास वितरित किए गए थे। जिस वजह से व्यवस्था अव्यवस्था में तब्दील हो गई।  खबर लिखे जाने तक गुरु रंधावा के द्वारा अपना जलवा बिखेरा जा रहा था। पुलिस भीड़ को काबू करने में लगी हुई थी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर रितु माहेश्वरी, पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड, आईजी रेंज दीपक कुमार, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी, डीसीपी रवि कुमार, डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन अविनाश मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स भी मौजूद हैं। उधर दूसरी ओर सूरसदन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही भोजन की भी व्यवस्था की गई है। फिर भी भीड़ नहीं पहुंची है। 

Previous Post

नाले नहीं बनने को लेकर घरों पर लगाए काले झंडे, नहीं देंगे वोट

Next Post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा के होटल में मिला युवक का शव

सिकंदरा के होटल में मिला युवक का शव

July 15, 2022

आगरा में आयकर विभाग के छापे से मची खलबली

January 4, 2022
बैंक खाते हासिल करके ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने किया खुलासा

बैंक खाते हासिल करके ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने किया खुलासा

November 21, 2025
आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

May 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.