• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
A प्लस मिलने वाली यूनिवर्सिटी की बदतर स्थिति बरकरार, परीक्षा शुरू होने के बाद भी बनाए जा रहे केंद्र

A प्लस मिलने वाली यूनिवर्सिटी की बदतर स्थिति बरकरार, परीक्षा शुरू होने के बाद भी बनाए जा रहे केंद्र

आज सुबह विधायक चौधरी बाबूलाल ने पहुंचकर किया हंगामा

November 22, 2024
in Agra, Education

आगरा। A प्लस ग्रेड मिलने वाली यूनिवर्सिटी की बदतर स्थिति अभी भी बरकरार है। इस बार भी गुरुवार से हो रही परीक्षाओं का जमकर मजाक उड़ रहा है। परीक्षा शुरू होने के बाद रातों रात केंद्र बदले जा रहे हैं। आज सुबह भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने समर्थकों के साथ पहुंचकर विश्वविद्यालय में हंगामा किया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की धज्जियां उड़ रही हैं। पता नहीं किस आधार पर इसे ए प्लस ग्रेड मिल गया है। परीक्षा नियंत्रक की वह शासन में शिकायत करने की बात भी कह रहे हैं।

गुरुवार से विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू करा दी हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। इससे वह खुद ही सवालों के घेरे में छा गया है कि जब उसने कोई धांधली नहीं की तो सूची सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है? इस बार भी परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र बनाए जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे के कालेज का भी पहले दिन की परीक्षा कराने के बाद गुरुवार रात 11.30 बजे केंद्र बदल दिया गया।

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने बताया कि उनके कालेज चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय का केंद्र सीके महाविद्यालय में था। गुरुवार को छात्रों ने परीक्षा दी लेकिन रात 11.30 बजे केंद्र बदल दिया गया। सीके महाविद्यालय की जगह महाराणा प्रताप महाविद्यालय केंद्र बना दिया गया है। इस वजह से दो पालियों के कई छात्रों की परीक्षा छूट गई है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने कुलपति से परीक्षा नियंत्रक की शिकायत की तो कुलपति बोलीं वह परीक्षा नियंत्रक का स्पष्टीकरण मांगेंगी। रामेश्वर चौधरी का कहना है की परीक्षा नियंत्रक को तो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देना चाहिए। वहीं विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।

इधर कॉलेज कोड 588 कलावती देवी महाविद्यालय, बांगुरी शमसाबाद को कालेज कोड 552 ठा. तेजसिंह महाविद्यालय और कॉलेज कोड 991 गणपति डिग्री कॉलेज का केंद्र बनाया गया। तीनों पाली में सैकड़ों छात्र शामिल हुए। शुक्रवार को एक हजार छात्रों की परीक्षा थी लेकिन शाम को कालेज संचालक के लाग इन आइडी में परीक्षा केंद्र बदले जाने का संदेश भेज दिया गया। इस केंद्र को डा. बीपीएस कालेज का केंद्र बना दिया है, जबकि कलावती देवी महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र पहले से ही डा. बीपीएस कालेज है। ठा. तेजसिंह महाविद्यालय और गणपति डिग्री कालेज का केंद्र बदल कर आरसी महाविद्यालय बना दिया गया है। कालेज प्राचार्य ने नया केंद्र 25 किलोमीटर दूर होने के कारण पूर्व में बनाए गए केंद्र पर ही परीक्षा कराने की मांग की है। इसी तरह से कई और कालेजों के केंद्र बदले गए हैं। 

Previous Post

कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी

Next Post

कबाड़ से बनी आकृतियों को सेल्फी प्वाइंट और चौराहों पर लगवाया जाए: नगरायुक्त

Related Posts

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

Next Post
कबाड़ से बनी आकृतियों को सेल्फी प्वाइंट और चौराहों पर लगवाया जाए: नगरायुक्त

कबाड़ से बनी आकृतियों को सेल्फी प्वाइंट और चौराहों पर लगवाया जाए: नगरायुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़े गए 20 लोग

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़े गए 20 लोग

September 13, 2022
मां से कहासुनी होने के बाद किशोरी ने चंबल नदी में लगाई छलांग, मौत

मां से कहासुनी होने के बाद किशोरी ने चंबल नदी में लगाई छलांग, मौत

June 9, 2023
विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

September 23, 2022
कोटा-पटना एक्सप्रेस में कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत

कोटा-पटना एक्सप्रेस में कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत

August 20, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए
  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.