• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

सात साल बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ नजर आए

February 25, 2024
in Agra, News, Politics

आगरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को अलीगढ़ से हाथरस होते हुए आगरा आई। करीब एक किलोमीटर लंबा उन्होंने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। शाम को यात्रा धौलपुर के लिए रवाना हो गई। रोड शो के दौरान आगरा में जाम भी देखने को मिला। पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया।

सात साल बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ नजर आए हैं। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा टेढ़ी बगिया से शुरू हुई। यहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर राहुल गांधी अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने माल्यार्पण किया। कालिंदी विहार में

सपा नेता तेजपाल यादव की नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता।

सपा नेता तेजपाल यादव की नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा का स्वागत किया गया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद शाहदरा पर राष्ट्रीय सचिव अजीज अब्बास के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। यहां के बाद यात्रा यमुना किनारे पहुंची यहां भी भारी संख्या में सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ दिखाई दी।

यात्रा के दौरान मौजूद भीड़।

राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही। 

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का माहौल है। किसान, नौजवान, महिला सहित हर वर्ग अन्याय का शिकार हो रहा है। जब अन्याय होता है तो आक्रोश भी पनपता है। जनता का यही आक्रोश नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेगा। राहुल गांधी ने कहा अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा… नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- “आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है…आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं…हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।

अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है ।सात साल बाद अखिलेश और राहुल साथ नजर आए हैं। यात्रा का विधानसभा में प्रत्याशी रहे डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, आजाद सिंह, जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, सपा नेता गुल्लू यादव, अवनेंद्र यादव, राहुल चतुर्वेदी, ममता टपलू, श्याम भोजवानी, कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह चिल्लू, मधुरिमा शर्मा, अमित सिंह, दीपक शर्मा, सतीश सिकरवार, गौरव शर्मा, अंकुश गौतम आदि द्वारा स्वागत किया गया। 

भगवा झंडा दिखाकर किया राम सेना युवा शक्ति ने स्वागत
राम सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शिवहरे ने कामाख्या देवी मंदिर के सामने हाथी घाट राम दरबार की झांकी लगाकर राम लक्ष्मण का स्वरूप बनकर राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने गाड़ी से उतरकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। स्वागत करने वालों राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सेना युवा शक्ति अनुज शिवहरे ने कहा कि राम सेना युवा शक्ति के माध्यम से आगरा ने एक मोहब्बत संदेश देने का काम किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से जनता में माहौल बना रही है। आज मोहब्बत की नगरी आगरा की जनता ने साबित कर दिया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव देखना चाहती है। 

Previous Post

नाच मेरी रानी नाच.. गाने पर गुरु रंधावा ने ताज महोत्सव में मचाया धमाल, भीड़ हुई बेकाबू

Next Post

उपेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस को दिया आगरा में बड़ा झटका

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
उपेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस को दिया आगरा में बड़ा झटका

उपेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस को दिया आगरा में बड़ा झटका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट की दो मंजिल पर लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट की दो मंजिल पर लगी आग

May 1, 2023
युवक ने अपहरण की रची थी फर्जी साजिश, दोस्त सहित भेजा जेल

युवक ने अपहरण की रची थी फर्जी साजिश, दोस्त सहित भेजा जेल

August 23, 2022
ताजमहल पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाला महज सात घंटे में पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

ताजमहल पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाला महज सात घंटे में पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

June 30, 2025
पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

August 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.