• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उपेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस को दिया आगरा में बड़ा झटका

उपेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस को दिया आगरा में बड़ा झटका

वर्ष 2007 से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे थे, एक लोकसभा और तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके

February 25, 2024
in Agra, News, Politics

आगरा। रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जैसे ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा उनके पास कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के फोन आना शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धरातल पर कोई कार्य नहीं कर रही है। साथ ही वहां जमीनी स्तर के कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।

उपेंद्र सिंह को राज बब्बर का काफी करीबी माना जाता है। राज बब्बर के साथ जन मोर्चा पार्टी से उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। वर्ष 2007 में वह उनके साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। राज बब्बर के साथ ही पीएल पुनिया के भी वह बेहद करीबी माने जाते थे। वर्ष 2009 में जब राज बब्बर फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े तो वह चुनाव के प्रभारी रहे। इसके बाद आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया। वर्ष 2017 और 2022 के भी विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया था। इसके साथ ही आगरा लोकसभा से भी वर्ष 2014 में उन्हें टिकट मिल चुका है। कांग्रेस की टिकट पर वह चार बड़े चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी में वह जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में उन्हें कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया था। 

रविवार को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद राजकुमार चाहर और जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा। उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है। इससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र की प्रति कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

Previous Post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

Next Post

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, कई लोग पकड़े

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, कई लोग पकड़े

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, कई लोग पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हीरो मोटोकॉर्प के ऑफिस पर रेड, कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का सर्च

हीरो मोटोकॉर्प के ऑफिस पर रेड, कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का सर्च

March 23, 2022
एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

एसओजी के सिपाही ने बार संचालक के बेटे के पेट में मारीं लातें, तानी पिस्टल

May 18, 2022
दरोगा ने अधिकारियों का आदेश किया हवा-हवाई, लाइन में आमद नहीं कराई

दरोगा ने अधिकारियों का आदेश किया हवा-हवाई, लाइन में आमद नहीं कराई

November 4, 2023
एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

December 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.