• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में क्या हैं समीकरण, जानें इस खबर में

January 28, 2022
in Politics

(गौरव प्रताप सिंह द्वारा)
आगरा। इस समय लोगों के बीच में सिर्फ और सिर्फ चुनावी चर्चा ही देखने को मिल रही है। आगरा की बात करें तो आगरा में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। आज हम फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र पर जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यह जाट बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां की बुलंद इमारतों ने सियासत भी खूब देखी है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां चौधरी बाबूलाल, बहुजन समाज पार्टी ने मुकेश राजपूत, समाजवादी पार्टी और लोकदल ने बृजेश चाहर, कांग्रेस ने हेमंत चाहर को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी उदयभान सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ठा. सूरजपाल सिंह को 52337 वोटों से हराया था। यहां कुल मतदाता 3,55,998 हैं। इनमें 1,91,963 पुरुष और 1,64,030 महिला मतदाता हैं।

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2012 में अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह दयालबाग सीट थी। वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सपा और लोकदल ने महेश जाटव, कांग्रेस ने उपेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने किरण केसरी, आम आदमी पार्टी ने पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया के बेटे अरुण कठेरिया को प्रत्याशी बनाया है। इस विधानसभा क्षेत्र की खास बात यह है कि मतदाता कभी किसी से बंधकर नहीं रहे हैं। कभी यहां से बसपा के प्रत्याशी को जिताया तो कभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को। इस विधानसभा क्षेत्र में 4,23,456 मतदाता हैं। इनमें 2,30,184 पुरुष और 1,93,252 महिलाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य के लिए यहां परेशानी यह है कि वर्तमान भाजपा की विधायक की टिकट काटकर उन्हें टिकट दी गई। इस वजह से विधायक नाराज हैं और बेबी रानी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अब बात करते हैं एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की। यहां समीकरण हमेशा बदलते रहे हैं। यह सीट वर्ष 1952 से अस्तित्व में आई थी। शुरुआत में यह एत्मादपुर/ आगरा ईस्ट नाम से जानी जाती थी। 1974 में परिसीमन के बाद यह एत्मादपुर सीट बनी। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, समाजवादी पार्टी ने डॉ. वीरेंद्र चौहान, कांग्रेस ने शिवानी बघेल को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर चुनाव काफी रोचक होगा। इस सीट पर जाटव, ठाकुर, बघेल लोगों की संख्या अधिक हैं। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा और बसपा की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर मतदाता की बात करें तो यहां 4,41,887 कुल मतदाता हैं इनमें 2,41,289 पुरुष और 2,00,580 महिला मतदाता हैं। इस सीट की एक खास बात और यह रही है कि यहां आज तक एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं जीती है। यहां वर्तमान में एक खास बात यह भी देखने को मिल रही है कि वर्तमान भाजपा के विधायक रामप्रताप चौहान, धर्मपाल सिंह के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं। इधर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने मंच से एक कार्यक्रम में यह भी कहा है कि अगर वह किसी को बनाना जानते हैं तो पेंसिल से मिटाना भी। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने किसकी ओर इशारा किया है। अंदर खाने सभी समझ गए हैं।

Previous Post

अगर कर्मचारी चाहें तो सुधर सकती विश्वविद्यालय की छवि बोले कुलपति

Next Post

फिरोजाबाद सदर सीट: कांटा बने बागी और भितरघाती

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

Next Post

फिरोजाबाद सदर सीट: कांटा बने बागी और भितरघाती

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

November 7, 2025
महाराष्ट्र पुलिस से बचकर भाग रहे दो बदमाश आगरा पुलिस ने पकड़े

महाराष्ट्र पुलिस से बचकर भाग रहे दो बदमाश आगरा पुलिस ने पकड़े

March 27, 2022
कस्टडी में हेमरेज-5/ पीड़ित की हालत अब भी गंभीर

कस्टडी में हेमरेज-5/ पीड़ित की हालत अब भी गंभीर

September 17, 2022
खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

August 3, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.