• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा ने एसीपी के खाने के लिए पकड़वाई थी मछली, ऑडियो वायरल

दरोगा ने एसीपी के खाने के लिए पकड़वाई थी मछली, ऑडियो वायरल

बासौनी के डालका पुरा गांव में वनविभाग टीम पर हमले में नया मोड़

February 28, 2024
in administration, Agra, Crime, Environment, News, Police

आगरा। वन विभाग की टीम पर हमले वाले मामले में नया मोड़ सामने आया है। जो युवक मछली पकड़ने के लिए गए थे, उन्हें थाने के दरोगा ने ही मछली पकड़ने के लिए भेजा था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ है। इधर ऑडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है।

24 फरवरी को गांव डालकापुरा में चंबल में कुछ युवक मछली पकड़ रहे थे। सूचना पर वन दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मछली पकड़ने से मना कर दिया। युवक वहां से चले गए। वन विभाग की टीम जब वापस लौट रही थी तो ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट डाला। अधिकारियों के निर्देश पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

इधर बुधवार को मामले में नया मोड़ सामने आया है। तीन ऑडियो वायरल हुए हैं। यह बासोनी थाने के दरोगा और मछली पकड़ने वाले युवक जो वन विभाग की टीम पर हमले का आरोपी है उसके बीच के बताए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में दरोगा युवक से बोल रहा है कहां है तू। युवक बोल रहा है दरोगा जी में मुरैना हूं। पापा की तारीख है, तारीख कर लौट आऊंगा। दरोगा बोल रहा है सीओ साहब कह गए हैं। एक कांटे वाली फांस लों।  युवक बोल रहा है रेंज वालों से कांचिल रहता हूं। दरोगा बोल रहा है उनको मैं देख लूंगा। उनकी मेरी जिम्मेदारी है। दरोगा बोल रहा है- दो सीओ साहब हैं। इसके अलावा थाने का स्टाफ भी है। यह थाने पर आकर तुम्हें ही बनानी है। दूसरी ऑडियो में दरोगा पूछ रहा है कहां पर हो। युवक बोल रहा है चंबल पर हैं। दरोगा बोल रहा बेज्जती हो गई। सीओ साहब बोल रहे हैं। अधिकारियों के चक्कर में इज्जत की बात फंस गई है। युवक बोल रहा है मैं वीडियो कॉल कर दिखाता हूं। मैं चंबल पर ही हूं।तीसरी ऑडियो में  दरोगा बोल रहा मैंने दरोगा अनिरुद्ध से बोल दिया जाल फेंक दो। 

पूर्व में एक इंस्पेक्टर का भी मुर्गे को लेकर ऑडियो हुआ था वायरल

कुछ महीने पहले इंस्पेक्टर पिडोरा और एक जिला पंचायत सदस्य के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में इंस्पेक्टर बोल रहे थे कि एसीपी के सुबह शाम देसी मुर्गा खाने और 100 पाईपर पीने का तीन हजार का खर्चा है। ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था।

Previous Post

आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

Next Post

यूपी इंटर बोर्ड का जीव विज्ञान और गणित के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल

Related Posts

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

Next Post
यूपी इंटर बोर्ड  का जीव विज्ञान और गणित के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल

यूपी इंटर बोर्ड का जीव विज्ञान और गणित के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026
सीएम योगी का सख्त निर्देश, बिना इजाजत शोभायात्रा नहीं निकले, लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर कतई नहीं जाए

योगी सरकार का फैसला, यूपी में अब नवजात को 15 दिन के भीतर मिलेगा जन्म और जाति प्रमाण पत्र

April 22, 2022
संजय प्लेस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार में घुसी कार

संजय प्लेस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार में घुसी कार

September 10, 2024
आगरा कॉलेज में तमंचा दिखाकर रंगबाजी कर रहे थे दो छात्र, पकड़े

आगरा कॉलेज में तमंचा दिखाकर रंगबाजी कर रहे थे दो छात्र, पकड़े

August 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल
  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली
  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.