• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अपर नगरायुक्त के छापे से हड़कंप, जब्त की फाइलें

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अपर नगरायुक्त के छापे से हड़कंप, जब्त की फाइलें

दलालों के सक्रिय होने और भ्रष्टाचार की मिल रही थीं शिकायतें

November 28, 2024
in administration, Agra

आगरा।  अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने हरीपर्वत जोनल कार्यालय स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आफिस पर अचानक छापा मारा। औचक छापे से वहां तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। लोगों द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायत के बाद उन्होंने म्युटेशन से संबंधित 25 फाइलों को कब्जे में ले लिया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में दलालों के सक्रिय होने और भ्रष्टाचार की शिकायतों की जानकारी मिलने पर अपर नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। आदेशों के अनुपालन में अपर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ हरीपर्वत जोनल कार्यालय स्थित जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले विभाग पर औचक छापामार कार्रवाई की। अचानक छापे की कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने वहां पर प्रमाण पत्र बनवाने आये लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। लोगों का कहना था विभागीय बाबुओं के द्वारा समय पर काम करने के बजाय उन्हें बार बार कार्यालय के चक्कर लगवाये जाते हैं। एक बार सभी औपचारिकताएं पूरी कराने के बजाय उन्हें बार बार दौड़ाया जाता है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने विभाग में तैनात पांच बाबुओं के पास रिकार्ड से नामांतरण संबंधी पांच -पांच फाइलों को कब्जे में ले लिया और उन्हें अपने साथ ले आये। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इन फाइलों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अगर किसी मामले में भी अनियमितता की जानकारी सामने आई तो संबंधित बाबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने की शिकायत

कार्रवाई के दौरान न्यू आदर्श नगर निवासी महिला सीमा अग्रवाल पत्नी राहुल अग्रवाल ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि उसे अपने पुत्र रियांस अग्रवाल का बर्थ सर्र्टीफिकेट बनवाना है। कर्मचारियों के द्वारा उन्हें चक्कर कटवाये जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित फाइल को बाबू से लेकर जेडओ अक्षय कुमार को जल्द से जल्द मामले को निपटाये जाने के निर्देश दिये।

बाबू को किया कार्यालय तलब

अपर नगर आयुक्त ने उक्त मामले में उस दौरान पटल पर रहे बाबू को अपने कार्यालय में तलब किया है। इस मामले को लटकाये जाने का कारण उससे पूछा जाएगा। वर्तमान में उक्त बाबू जोंस लाइब्रेरी में तैनात है।  

जांच के दौरान पता चला है कि संबंधित बाबू के द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट लगाने के लिए एसएफआई रोहित कुमार को फाइल भेज दी थी। एसएफआई ने समय से अपनी रिपोर्ट नहीं दी जिससे इस मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। उक्त बच्चे का जन्म चूंकि 23 नबंवर 2020 को हुआ था अतः नगर निगम की रिपोर्ट के उपरांत फाइल को एसडीएम कार्यालय जाना था जहां से एसडीएम के आदेश के बाद नगर निगम को प्रमाण पत्र जारी करना था।

जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए यह हैं नियम

यदि कोई अभिभावक बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आन या आफलाइन आवेदन करता है तो अस्पताल के सर्टिफिकेट के आधार पर नगर निगम ही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर देता है। अगर इसके लिए 21 दिन से एक साल के अंदर आवेदन किया जाता है तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और इसके बाद किये आवेदन पर एसडीएम ऑफिस नगर निगम को प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश देता है।

Previous Post

127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

Next Post

राष्ट्रद्रोह वाद में नोटिस दिए जाने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
राष्ट्रद्रोह वाद में नोटिस दिए जाने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

राष्ट्रद्रोह वाद में नोटिस दिए जाने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल के दक्षिणी गेट का बड़ा लाल पत्थर गिरा

ताजमहल के दक्षिणी गेट का बड़ा लाल पत्थर गिरा

December 21, 2024
दो प्रोफेसर ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्र लिख कहा विवि में असंवैधानिक कार्य हो रहे

दो प्रोफेसर ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्र लिख कहा विवि में असंवैधानिक कार्य हो रहे

January 7, 2023
सिकंदरा में होटल में हो रहा था जुआ, संजय कालिया सहित 15 दबोचे

सिकंदरा में होटल में हो रहा था जुआ, संजय कालिया सहित 15 दबोचे

September 29, 2023
अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषी माना, तीन वर्ष का कारावास

अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषी माना, तीन वर्ष का कारावास

July 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.